आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुआ। इसमें 369 खिलाड़ियों पर बोली लगी। 10 टीमों ने मिलकर 215.45 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए और 77 खाली स्थानों को भरने की कोशिश की। इतना पैसा खर्च होने के बावजूद, इस ऑक्शन में कुछ बड़े और मशहूर खिलाड़ी बिक नहीं पाए। यह देखकर सभी हैरान रह गए। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जो उम्मीद के बावजूद अनसोल्ड रह गए।
ये हैं आईपीएल 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले 7 बड़े खिलाड़ी
7. स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का नाम आईपीएल ऑक्शन में एक बार भी नहीं पुकारा गया, जो सभी के लिए हैरानी की बात रही। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। स्मिथ ने आखिरी बार आईपीएल 2021 में खेला था, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में 152 रन बनाए थे। वह पहले दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। अब तक स्मिथ ने आईपीएल में 103 मैच खेले हैं और 2485 रन बनाए हैं। इसके बावजूद उनका अनसोल्ड रहना फैंस को चौंकाने वाला रहा।
6. डेवोन कॉनवे
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज डेवोन कॉनवे का अनसोल्ड रहना कई फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई। कॉनवे ने आईपीएल 2022 से 2025 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था। 2023 में उन्होंने टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उस सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 672 रन बनाए और लगातार छह अर्धशतक लगाए। इसके बावजूद उनका नहीं बिकना आईपीएल 2026 ऑक्शन का बड़ा झटका माना गया।
5. महीश तीक्षणा
श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा भी आईपीएल 2026 ऑक्शन में नहीं बिक पाए। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई। तीक्षणा ने आईपीएल में 2022 में कदम रखा और अब तक 38 मैच खेल चुके हैं। पिछले सीजन उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 मैचों में 11 विकेट लिए। हालांकि उनकी इकॉनमी ज्यादा रही, इसी वजह से टीमों ने उन पर बोली नहीं लगाई।
4. डेरिल मिचेल
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल का अनसोल्ड रहना भी सभी के लिए आश्चर्यजनक रहा। वह न्यूजीलैंड टीम के नियमित खिलाड़ी हैं और गेंद व बल्ले दोनों से योगदान देते हैं। मिचेल ने आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 15 मैचों में 351 रन बनाए हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन इसके बावजूद किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा।
3. जॉनी बेयरस्टो
आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे बड़ा सरप्राइज जॉनी बेयरस्टो का अनसोल्ड रहना रहा। इंग्लैंड के इस अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई। बेयरस्टो 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं और अब तक 52 मैचों में 1674 रन बना चुके हैं। पिछले सीजन वह प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे, लेकिन सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला। इतने अनुभव और अच्छे रिकॉर्ड के बावजूद उनका नहीं बिकना सभी के लिए हैरानी की बात रही।
यह भी पढ़े: आईपीएल 2026 ऑक्शन में बिकने वाले टॉप 5 सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
2. रहमानुल्लाह गुरबाज
अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। पिछले आईपीएल सीजन में गुरबाज कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। उन्हें पिछली बार ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। इसके बावजूद इस बार उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।
1. जैक फ्रेजर-मैकगर्क
जैक फ्रेजर मैकगर्क का नाम आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में सबसे पहले लिया गया, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई और वह अनसोल्ड रह गए। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। पिछले सीजन तक वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। दिल्ली ने उन्हें आईपीएल 2024 में 9 करोड़ रुपये में खरीदा था। जैक फ्रेजर ने अब तक आईपीएल के दो सीजन खेले हैं, जिनमें 15 मैचों में 385 रन बनाए। पिछले सीजन उन्हें 6 मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने केवल 55 रन ही बनाए।







