Saturday, June 20

IPL 2026 Record: आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने आखिरकार अपने बल्ले से धमाल मचा ही दिया। शुरुआती तीन मैचों में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, जिससे उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठने उठ रहे थे। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ चौथे मुकाबले में उन्होंने जोरदार वापसी कर लिया है ।

अभिषेक ने अपने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 74 रन लगाए, जिसमें 8 शानदार छक्के शामिल थे। उनकी इस बेहतरीन पारी के दम पर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया और इस खास मामले में कायरन पोलार्ड और निकोलस पूरन को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 के टॉप स्थान पर हैं।

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास में बनाया खास रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी 26 गेंदों में 74 रनों की पारी में उनका स्ट्राइक रेट 264.29 रहा। यह उनकी आईपीएल में पांचवीं ऐसी पारी थी, जिसमें उन्होंने 50 या उससे ज्यादा रन 250+ के स्ट्राइक रेट से बनाया हो ।

इसके साथ ही अभिषेक इस लिस्ट में अब अकेले नंबर-1 बन गए हैं। इससे पहले वह कायरन पोलार्ड और निकोलस पूरन के साथ चार-चार ऐसी पारियों के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर शामिल थे, लेकिन अब दोनों खिलाड़ी दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

आईपीएल में 250+ स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा 50+ रन की पारियां खेलने वाले खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा – 5 पारियां
  • कायरन पोलार्ड – 4 पारियां
  • निकोलस पूरन – 4 पारियां
  • वैभव सूर्यवंशी -3 पारियां
  • जैक फ्रेजर मैकगर्क – 3 पारियां
  • ट्रैविस हेड – 3 पारियां

IPL के एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ में अभिषेक और संजू का टॉप पर

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में एक और रिकार्ड बना दिया है। एक पारी में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उन्होंने संजू सैमसन की बराबरी कर ली है। अब दोनों भारतीय खिलाड़ी इस उपलब्धि को 8- 8 बार हासिल कर संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने अब तक 7 बार यह कारनामा अपने नाम किया है ।

ईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version