SRH के 219 रनों के जवाब में 220 का टारगेट आसानी से चेज कर लिया।

IPL 2026 में मुल्लांपुर में खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 220 रनों का बड़ा लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह पंजाब किंग्स का आईपीएल इतिहास में रिकॉर्ड 10वां 200 से ज्यादा का रन चेज रहा।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 219 रनों बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन जवाब में पंजाब किंग्स ने और ज्यादा आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए 7 गेंदें शेष रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने दिलाई SRH को विस्फोटक शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खतरनाक रही। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 28 गेंदों में 74 रन बनाए और पावरप्ले में ही गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

उनके साथ ट्रैविस हेड ने भी 23 गेंदों में 38 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए तेज साझेदारी की और टीम को 6 ओवर में 100 से ज्यादा रन तक पहुंचा दिया।

शुरुआत के बाद SRH को कुछ झटके जरूर लगे, लेकिन रन गति कम नहीं हुई। ईशान किशन ने 27 रन जोड़े, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 39 रनों की अहम पारी खेली। टीम ने लगातार बड़े शॉट्स खेलते हुए 20 ओवर में 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, जो इस पिच पर मैच विनिंग लग रहा था।

प्रियांश आर्य ने पावरप्ले में ही मैच घुमा दिया

220 रन के चेज में पंजाब किंग्स की शुरुआत और भी खतरनाक रही। प्रियांश आर्य ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने 20 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के चलते टीम ने 6 ओवर में 93 रन बना दिए।

उनके अलावा, प्रभसिमरन सिंह ने भी 25 गेंदों में 51 रन बनाए और शुरुआत को मजबूत बनाया। उनकी और प्रियांश की साझेदारी ने मैच को एकतरफा कर दिया। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाकर पूरी शांति के साथ मैच खत्म किया।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version