IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन समाप्त हो गया है। आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस की टीम का नाम मशहूर टीमों में शूमार है। तभी तो आईपीएल में मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। इसी के साथ मुंबई की खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण के सामने छक्के लगाना काफी साहस और कौशल दोनों का प्रतीक है। वहीं आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसे दिग्गज बल्लेबाज भी हुए हैं जिन्होंने बार-बार एमआई की टीम के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी भी की है। चलिए अब मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. क्रिस गेल :-

मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में पहले पायदान पर वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल आते हैं। इस कैरेबियाई दिग्गज ने MI की टीम के खिलाफ कुल 20 मैच खेले थे।

Chris Gayle
Chris Gayle

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 20 पारियों में 41.64 की बल्लेबाजी औसत और 132.58 की स्ट्राइक रेट से कुल 708 रन बनाए थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने MI के खिलाफ सबसे अधिक 44 छक्के भी जड़े हैं। इस बीच उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 92 रन रहा था। इस दिग्गज ने MI के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था।

2. केएल राहुल :-

इस मामले में दूसरे पायदान पर भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है। इस स्टार खिलाडी ने अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ 19 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 19 पारियों में 74.23 की बल्लेबाजी औसत और 135.15 की स्ट्राइक रेट से कुल 965 रन बनाए हैं।

KL Rahul
KL Rahul

इस दौरान हमें MI के खिलाफ उनके बल्ले से 38 छक्के भी देखने को मिले हैं। वहीं इस बीच उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 103 रन का रहा है। इस टीम के खिलाफ उन्होंने अपना पहला मैच साल 2014 में खेला था।

3. महेंद्र सिंह धोनी :-

इस सूचि में तीसरे पायदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता हैं। चेन्नई के इस स्टार खिलाडी ने अभी तक MI के खिलाफ कुल 44 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 38 पारियों में 35.09 की बल्लेबाजी औसत और 130.62 की स्ट्राइक रेट से कुल 772 रन बनाए हैं।

MS Dhoni
MS Dhoni/Getty Images

इस दौरान उनके बल्ले से MI के खिलाफ कुल 37 छक्के भी आए हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने अभी तक 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 63 रन का रहा है।

4. एबी डिविलियर्स :-

मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में चौथे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम आता हैं। इस दौरान उन्होंने MI की टीम के खिलाफ कुल 25 मैच भी खेले थे।

AB de Villiers
AB de Villiers

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 24 पारियों में 43.61 की बल्लेबाजी औसत और 148.11 की स्ट्राइक रेट से कुल 785 रन बनाए थे। इस टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 36 छक्के भी आए थे। मुंबई की टीम के खिलाफ उन्होंने 4 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया था। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 133 रन का भी रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version