IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। हर बार की तरह ही इस बार भी आईपीएल में सभी बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस लीग में हर बार कई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। इस लीग में कई बल्लेबाज ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने पहले ही ओवर में छक्का जड़ा है। इसके चलते हुए उन्होंने पहले ओवर में ही छक्का जड़कर बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया। इसके बाद अब उनके IPL इतिहास में पहले ओवर में सर्वाधिक छक्के हो गए हैं। इस बीच आइए पहले ओवर में सर्वाधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. रोहित शर्मा :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले पायदान पर मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा आते हैं। इसके चलते हुए उन्होंने अभी तक पहले ओवर में कुल 13 छक्के जड़े हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में कुल 261 मैचों में खेलते हुए 29.37 की बल्लेबाजी औसत और 131.15 की स्ट्राइक रेट से 6,666 रन बनाए हैं। इस बीच हमें उनके बल्ले से 2 शतक और 43 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 282 छक्के भी लगाए हैं। लेकिन इनमें से 13 छक्के उन्होंने पहले ओवर में ही लगाए हैं।

2. क्रिस गेल :-

पहले ओवर में ही सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल अभी दूसरे पायदान पर हैं। आईपीएल में खेलते हुए उन्होंने पहले ओवर में कुल 12 छक्के लगाए हैं।

Chirs Gayle
Chirs Gayle

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में 142 मैचों में खेलते हुए 39.72 की बल्लेबाजी औसत और 148.96 की स्ट्राइक रेट से 4,965 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 31 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक आईपीएल में कुल 357 छक्के लगाए हैं। लेकिन इनमें से 12 छक्के उन्होंने पहले ओवर में ही लगाए हैं।

वीरेंद्र सहवाग :-

इस सूचि में भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर आते हैं। वहीं आईपीएल में उन्होंने भी पहले ही ओवर में 12 छक्के लगाए हैं।

Virender Sehwag
Virender Sehwag

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में 104 मैचों में खेलते हुए 27.55 की बल्लेबाजी औसत और 155.44 की स्ट्राइक रेट से 2,728 रन बनाए हैं। इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने 2 शतक और 16 अर्धशतक भी लगाए हैं। आईपीएल में खेलते हुए उन्होंने 106 छक्के भी जड़े हैं। लेकिन इनमें से 12 छक्के उन्होंने पहले ही ओवर में लगाए हैं।

4. विराट कोहली :-

पहले ओवर में ही सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में RCB के दिग्गज सलामी बल्लेबाज विराट कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं। इसके चलते हुए आईपीएल में उन्होंने पहले ओवर में कुल 11 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में 256 मैचों में खेलते हुए 38.89 की बल्लेबाजी औसत और 132.18 की स्ट्राइक रेट से 8,168 रन बनाए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इस बीच हमें उनके बल्ले से 8 शतक और 57 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा आईपीएल में खेलते हुए उन्होंने 278 छक्के भी लगाए हैं। लेकिन इनमें से 11 छक्के उन्होंने पहले ओवर में ही मारे हैं। क्यूंकि पहले ही ओवर में छक्का लगाना एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version