Monday, August 18

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। इसमें खेलते हुए हर बार हर सीजन में कई रिकॉर्ड बनते है और कई रिकॉर्ड टूटते हैं। इस बीच आज हम आपको यहां पर बताने जा रहे है उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने आईपीएल इतिहास में पावरप्ले के दौरान सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेली है।

सुरेश रैना :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक पावरप्ले में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम पर दर्ज है। यह पारी उन्होंने आईपीएल 2014 के सीजन में खेली थी। तब उन्होंने उस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब जो अब पंजाब किंग्स है के खिलाफ क्वालीफायर-2 में खेली थी।

Suresh Raina
Suresh Raina

उस समय उन्होंने मात्र 25 गेंद में 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। लेकिन तब 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की टीम इस मैच को 24 रन से हार गई थी। इस मैच में रैना ने पावरप्ले में ही 87 रनों की पारी खेल डाली थी। तब उनकी स्ट्राइक रेट 348 की रही थी।

ट्रेविस हेड :-

इस मामले में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने आईपीएल 2024 के सीजन के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए केवल 32 गेंदों पर ही 89 रन बना डाले थे।

Travis Head
Travis Head

इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के भी लगाए थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने मात्र 26 गेंदों पर 84 रन तो पावरप्ले में ही बना लिए थे। इसके अलावा इस मैच में उन्होंने अपने सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पावरप्ले में 125 रन की साझेदारी भी की थी।

जेक फ्रेजर-मैक्गर्क :-

इस सूचि में दिल्ली कैपिटल्स टीम के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क तीसरे पायदान पर आते हैं। तब उन्होंने आईपीएल 2024 के 43वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए यह कारनामा कर दिया था।

Jake Fraser-McGurk
Jake Fraser-McGurk

इस मैच में उन्होंने मात्र 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेल डाली थी। उनकी इस पारी में हमें 11 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले थे। इसके अलावा उन्होंने मात्र 24 गेंदों पर 78 रन तो पावरप्ले में ही बना लिए थे। इसके चलते हुए दिल्ली की टीम को इस मैच में 10 रनों से जीत भी मिली थी।

एडम गिलक्रिस्ट :-

इस मामले में डेक्कन चार्जर्स जो इस समय सनराइजर्स हैदराबाद है के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट अभी भी चौथे स्थान पर आते हैं। उन्होंने आईपीएल 2009 में इस उपलब्धि को अपने नाम किया था।

Adam Gilchrist
Adam Gilchrist

तब उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स जो अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए पावरप्ले में ही केवल 25 गेंद पर 74 रन बना डाले थे। वहीं इस मैच में खेलते हुए उन्होंने 35 गेंद में 85 रन की पारी खेली थी। तब डेक्कन चार्जर्स की टीम ने मिले 154 रन के लक्ष्य को केवल 17.4 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version