Tuesday, June 16

आईपीएल 2026 (IPL 2026)  को शुरू होने में अब सिर्फ चंद घंटो का समय रह गया हैं। 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होनी थी। इस सीजन का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।

हर आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी काआयोजन किया जाता है, जिसमें रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलते हैं, लेकिन आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है कि इस बार कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं (IPL 2026 Opening Ceremony) आयोजित की जाएगी।

IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सरमोनी

मीडिया ख़बरों के मुताबिक, “पिछले साल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली बार ट्रॉफी जीत के बाद बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस दुखद घटना के सम्मान ने आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला लिया गया है।”

यह भी पढ़ें: PSL 2026: हैदराबाद किंग्समैन बनाम लाहौर कलंदर्स मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल

31 मई को होगी क्लोजिंग सेरेमनी

भले ही ओपनिंग सेरेमनी नहीं आयोजित की जा रही हो लेकिन, बीसीसीआई उसकी जगह इस बार ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित करवाएगी। 31 मई को होने वाले फाइनल वाले दिन क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित कराने की बात बीसीसीआई ने की हैं।

पिछली बार आईपीएल सीजन की ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता में हुई थी। उस सेरेमनी में शाहरुख़ खान, दिशा पत्नी, सिंगर कारन औजला और श्रेया घोसाल ने परफॉर्म किया था। आईपीएल 2025 में क्लोजिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था।

2019 में भी नहीं हुई थी ओपनिंग सेरेमनी

साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी नहीं कराई थी। ओपनिंग सेरेमनी का फण्ड उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए परिवारों ने नाम फण्ड में दे दिया था। कोविद के दौरान भी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी नहीं हो पायी थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version