Impact Player Rule in IPL : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने में अब मात्र 3 दिन बचे हैं। इससे पहले एक बार फिर इंपैक्ट प्लेयर रूल काफी चर्चा में है। 2023 में इस नियम को लागू किया गया था। इस नियम ने क्रिकेट जगत को दो भागों में बांट दिया था, साथ ही अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर कप्तानों ने भी इसे गलत रूल ही बताया है।

मुंबई में हुई सभी 10 टीमों के कप्तानों की बैठक में इस मुद्दे को लेकर सभी के बीच खुलकर बातचीत हुई। PTI के एक सूत्र के हिसाब से कई कप्तानों ने इस नियम को लेकर आपत्तियां जताई हैं। हालांकि, BCCI पहले ही इस नियम को 2027 तक बढ़ा चुका है, इसलिए खिलाड़ियों को साफ बता दिया गया है कि इसकी समीक्षा साल 2027 सीजन के बाद ही की जाएगी।

Most captains are against the impact player rule in IPL 2026
IPL 2026 में इंपैक्ट प्लेयर रूल के खिलाफ ज्यादातर कप्तान

गौरतलब है कि इस नियम को 2024 में 2027 तक के लिए एक्सटेंड किया गया था, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों और फैंस के बीच बहस रुकने का नाम नहीं ले रही। कई क्रिकेटर्स का मानना है कि इंपैक्ट प्लेयर रूल से खेल का संतुलन बिगड़ रहा है, साथ ही पारंपरिक टीम कॉम्बिनेशन पर भी इसका असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़े: http://IPL 2026 में नया बॉल चेंज नियम क्या है? यहाँ जानिए पूरी डिटेल्स

इस रूल से ऑलराउंडर्स पर पड़ रहा है खास असर?

अक्षर पटेल ने भी इस नियम को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा है कि एक ऑलराउंडर होने के नाते उन्हें यह बदलाव कुछ खास पसंद नहीं आया। पहले टीम में ऐसे खिलाड़ियों को चुना जाता था जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान दे पाए, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट अलग-अलग स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज अलग से मिल ही रहे हैं, तो ऑलराउंडर की जरूरत क्यों रह जाती है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि नियम तो सभी को मानने ही पड़ते हैं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वे इस नियम से सहमत नहीं हैं।

इसको लेकर पहले भी कई बड़े खिलाड़ी अपनी राय रख चुके हैं। रोहित शर्मा का मानना है कि इससे भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडर्स के विकास पर असर पड़ सकता है। वहीं हार्दिक पांड्या ने कहा था कि इस नियम के चलते टीम में ऑलराउंडर चुनना तब तक मुश्किल हो गया है, जब तक वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बराबर मजबूत न हो।

Indian Premier League में इंपैक्ट प्लेयर रूल ने रणनीति को नया ढांचा तो दिया है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर बहस लगातार बढ़ रही है। अब देखना होगा कि 2027 के बाद BCCI इस नियम में कोई बदलाव करता है या नहीं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version