Friday, January 23

Google News Sports Digest Hindi

Ben Stokes: इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अपना नाम रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वहीं इस बार आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए दुनिया भर के कुल 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है। इन खिलाड़ियों में अबकी बार इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम भी शामिल है। इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज ने करीब 10 साल से कोई टी20 मैच नहीं खेला है।

Ben Stokes
image source vis getty images

इसके अलावा इस बार इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अपना नाम रजिस्टर नहीं कराया है। वहीं इससे पहले भी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। लेकिन अब इस मेगा नीलामी में नाम नहीं देने का खामियाजा उनको (Ben Stokes) इस रूप में भुगतना पड़ सकता है कि वो साल 2027 तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।

BCCI ने बनाया नया रूल :-

बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले एक नए नियम का ऐलान कर दिया है। इस नए नियम के तहत अब हर विदेशी खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर करना ही होगा। वहीं अगर कोई भी विदेशी खिलाड़ी ऐसा नहीं करता है तो वह अगले साल होने वाले मिनी-ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पाएगा।

Ben Stokes
image source vis getty images

तभी तो अब इस नए नियम के मुताबिक बेन स्टोक्स IPL 2025 मेगा ऑक्शन के साथ-साथ IPL 2026 के लिए होने वाले मिनी-ऑक्शन में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं यह नया नियम बीसीसीआई इसलिए लाया है अगर किसी खिलाड़ी को ऑक्शन में खरीद लिया जाता है। लेकिन वह आईपीएल का सीजन शुरू होने से पहले ही किसी कारण से बाहर हो जाता है। अब इस नियम के अनुसार उस खिलाड़ी पर दो साल का बैन लगाया जाएगा।

आईपीएल में कब खेल पाएंगे Ben Stokes :-

Ben Stokes
image source vis getty images

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भाग नहीं लेने की वजह से बेन स्टोक्स (Ben Stokes) आईपीएल 2025 और 2026 के सीजन में नहीं खेल पाएंगे। वहीं आईपीएल 2027 के सीजन के ऑक्शन में भी वह (Ben Stokes) केवल तब ही खेल पाएंगे जब उनको कोई भी टीम खरीदती है। इसके अलावा उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 43 मैचों में 920 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने अभी तक 28 विकेट भी लिए है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version