Wednesday, March 11

Google News Sports Digest Hindi

Rishabh Pant: इस समय आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख सामने आ चुकी है। इस बार मेगा ऑक्शन में 1576 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। लेकिन इस समय दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। वहीं इस मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है। इस बार दिल्ली की टीम ने अपने कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को रिलीज कर दिया है।

Rishabh Pant
image source vis getty images

इसके अलावा इस बार आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आयोजित होने वाला है। इस बार मेगा ऑक्शन में दुनियाभर के 1576 खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं अभी तक आईपीएल के अपने 8 साल के करियर में पंत (Rishabh Pant) दूसरी बार नीलामी का हिस्सा बनने वाले हैं।

आखिरी बार साल 2016 में ऑक्शन में आए थे Rishabh Pant :-

Rishabh Pant
image source vis getty images

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आखिरी बार ऑक्शन में साल 2016 में आए थे। तभी से दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनको हर बार रिटेन किया था। लेकिन पिछली बार पंत के लिए साल 2016 में ऑक्शन में 3 टीमों के बीच जंग देखने को मिली थी।

साल 2016 में RCB ने लगाई थी पंत पर पहली बोली :-

Rishabh Pant
image source vis getty images

साल 2016 के ऑक्शन में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर सबसे पहली बोली RCB ने लगाई थी। इसके बाद फिर पंत पर दिल्ली की टीम ने बोली लगानी शुरू की थी। क्यूंकि पंत पर शुरुआत में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ही बोली लगाई थी। लेकिन तब दिल्ली की टीम उन पर बोली लगाने की रेस से बाहर हो गई थी। इसके बाद फिर मुंबई इंडियंस की टीम ने पंत (Rishabh Pant) पर बोली लगाई। वहीं पंत पर मुंबई की टीम ने अंत तक बोली लगाई थी।

दोबारा कमबैक पर पंत को दिल्ली ने साथ में जोड़ा :-

Rishabh Pant
image source vis getty images

जब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बोली 1.60 करोड़ तक पहुंच गई थी। तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने फिर से उनकी बोली में दोबारा से एंट्री मारी। इसके बाद आरसीबी की टीम ने पंत पर 1.80 लाख की बोली लगाई। लेकिन अंत में पंत की बोली में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मार ली। तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1.90 करोड़ की बोली लगाकर ऋषभ पंत को अपनी टीम के साथ जोड़ा था।

आईपीएल 2025 ऑक्शन में इन टीमों की रहेगी पंत पर नजर :-

Rishabh Pant
image source vis getty images

इस बार ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिखाई देंगे। तभी तो एक खबर के मुताबिक आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को खरीदने के लिए चेन्नई, आरसीबी और पंजाब किंग्स उनपर बड़ा दांव लगा सकती है। तभी तो ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि वह किस टीम से जुड़ते हैं। ऋषभ पंत ने आईपीएल में 111 मैचों में 3284 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version