Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए इस बार 10 देशों के 409 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस समय आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसके अलावा इसके लिए वैन्यू और तारीखों का भी ऐलान हो गया है। आईपीएल 2025 के सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन पर सभी विदेशी खिलाड़ियों की नजर है।

Ipl-2025-Mega Auction/Getty Images

वहीं अब इसकी वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। क्यूंकि सभी विदेशी खिलाड़ी यह काफी अच्छे से जानते है कि इस आईपीएल के ऑक्शन में बिकने का मतलब है उनपर जमकर पैसों की बारिश होना। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन के लिए होने वाला यह मेगा ऑक्शन उनको मालामाल कर देने वाला होगा। लेकिन इससे पहले जानते हैं कि इस बार किस देश के खिलाड़ी सबसे अधिक बिकने वाले है।

IPL 2025 का मेगा ऑक्शन है काफी अहम :-

इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आयोजित होने वाला है। इस बार मेगा ऑक्शन का पूरा कार्यक्रम 24-25 नवंबर यानी दो दिनों तक चलने वाला है। यह दूसरा मौका होगा जब आईपीएल की नीलामी विदेशी धरती पर होने वाली है।

Ipl-2025-Mega Auction/Getty Images

इसके अलावा आईपीएल के मेगा ऑक्शन को पूरी दुनिया में काफी ज्यादा दर्शक देखते है। तभी तो अब सभी क्रिकेट के प्रेमी इस मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसके अलावा आईपीएल 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन इस मायने में भी काफी अहम हो जाता है कि इसमें सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी अगले तीन वर्षों (2025-27) के लिए अपनी टीम तैयार करने वाली है।

आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए कितने देशों के खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन :-

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन को लेकर इस बार बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। क्यूंकि आपको इस बार यह जानकर काफी हैरानी होगी कि एक या दो नहीं बल्कि 16 देशों के 409 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

image source vis getty images

वहीं इन विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के 91 प्लेयर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के 76, अफगानिस्तान के 29, बांग्लादेश के 13, कनाडा के 4, इंग्लैंड के 52, आयरलैंड के 9, इटली के 1, नीदरलैंड के 12 और न्यूज़ीलैंड के 39, स्कॉटलैंड के 2, श्रीलंका के 29, यूएई के 1, यूएसए के 10, वेस्ट इंडीज के 33 और ज़िम्बाब्वे के 8 प्लेयर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

आईपीएल मेगा ऑक्शन में किस देश के बिकेंगे सबसे अधिक खिलाड़ी :-

इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर सभी फ्रेंचाइजी की बस यह कोशिश रहेगी कि वह इस बार अच्छे से अच्छे खिलाड़ी को खरीद कर अपनी टीम को मजबूत करे। वहीं इस बार साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

Mega Auction IPL 2025 / GETTY IMAGE

तभी तो इस बार होने वाले मेगा ऑक्शन में इन सभी देशों के खिलाड़ियों पर ही सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी की अधिक नजर रहने वाली है। वहीं अगर इस बार स्टार खिलाड़ियों की बात की जाए तो मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को अधिक चुना जा सकता है। इसके अलावा कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि इस मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी सबसे ज्यादा बिकने वाले है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version