Tuesday, March 10

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा हैं। इस बीच आईपीएल में हमेशा से बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। लेकिन इसी दौरान कुछ गेंदबाज ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने कुछ खास मैदानों में अपनी गेंदबाजी से काफी शानदार प्रदर्शन भी किया है। क्यूंकि हर मैदान की पिच, मौसम और परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं। इस दौरान कुछ गेंदबाज इनका भरपूर फायदा उठाकर उस मैदान पर काफी अच्छा प्रदर्शन भी कर जाते हैं। आइए आईपीएल के इतिहास में किस गेंदबाज ने किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं, उनके बारे में भी जान लेते हैं।

1. सुनील नरेन :-

आईपीएल के इतिहास में किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में केकेआर की टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन इस समय पहले स्थान पर आते हैं।

Sunil Narine
Sunil Narine

कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर उन्होंने 63 मैचों की 62 पारियों में 21.22 की शानदार गेंदबाजी औसत और 6.48 की इकॉनमी रेट से 72 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। कोलकाता के इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 का रहा है।

2. लसिथ मलिंगा :-

इस मामले में मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अभी दूसरे स्थान पर आते हैं। इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 43 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 43 पारियों में 17.33 की शानदार गेंदबाजी औसत और 7 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 68 विकेट लिए थे।

Lasith Malinga
Lasith Malinga

इस दौरान उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लिया था। वानखेड़े स्टेडियम पर खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 का रहा था। लेकिन इस मौजूदा समय में मलिंगा MI के गेंदबाजी कोच भी बने हुए हैं।

3. अमित मिश्रा :-

इस सूचि में आईपीएल के सबसे अनुभवी और दिग्गज लेग स्पिनर रहे अमित मिश्रा अभी तीसरे पायदान पर आते हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 45 मैच खेले थे।

Amit Mishra
Amit Mishra

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 45 पारियों में 19.39 की उम्दा गेंदबाजी औसत और 7.21 की इकॉनमी रेट से 58 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। जबकि इस मैदान पर खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/17 का रहा था।

4. जसप्रीत बुमराह :-

आईपीएल के इतिहास में किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुंबई इंडियंस टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी चौथे स्थान पर हैं। इस स्टार तेज गेंदबाज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुल 45 मैच खेले हैं।

Jasprit Bumrah, IPL 2025
Jasprit Bumrah, IPL 2025/Getty Images

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 45 पारियों में 23.58 की गेंदबाजी औसत और 7.33 की इकॉनमी रेट से 49 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने यहां पर 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। वहीं इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/21 का रहा है। इसके अलावा इस मैदान पर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने काफी बल्लेबाजों को परेशान भी किया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version