Wednesday, February 11

T20 cricket: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। आईपीएल 2025 सीजन के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 7 विकेट से हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज की थी। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को बनाने के लिए 144 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने अपने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के 70 रनों की पारी के दम पर केवल 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया था। वहीं इस मैच के दौरान रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में अपनी टीम की जीत में अपने 8,000 रन भी पूरे किए थे। चलिए टी-20 क्रिकेट में अपनी टीम की जीत में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. क्रिस गेल :-

टी-20 क्रिकेट में अपनी टीम की जीत में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल पहले पायदान पर आते हैं। क्यूंकि उन्होंने अपनी टीम की जीत के दौरान खेली 220 पारियों में 40.79 की बल्लेबाजी औसत से 8,975 रन बनाए हैं।

Chris Gayle
image source via getty images

इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में कुल 463 टी-20 मैच भी खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 455 पारियों में 36.22 की बल्लेबाजी औसत और 144.75 की स्ट्राइक रेट से 14,562 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 22 शतक और 88 अर्धशतक भी आए हैं।

2. एलेक्स हेल्स :-

इस मामले में दूसरे पायदान पर पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का नाम आता है। उन्होंने अपने पूरे टी-20 करियर में अपनी टीम की जीत में खेली 272 पारियों में 32.64 की बल्लेबाजी औसत से 8,879 रन बनाए हैं। इस इंग्लिश बल्लेबाज ने अभी तक कुल 494 टी-20 मैच खेले हैं।

Alex Hales
Alex Hales

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 490 पारियों में 30.04 की बल्लेबाजी औसत और 145.28 की स्ट्राइक रेट से 13,610 रन बनाए हैं। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 7 शतक और 85 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन का रहा है।

3. शोएब मलिक :-

इस सूचि में अभी तीसरे पायदान पर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शोएब मलिक का नाम आता है। उन्होंने अपने टी-20 करियर में अपनी टीम की जीत में खेली 302 पारियों में 27.45 की बल्लेबाजी औसत से 8,291 रन बनाए हैं।

Shoaib Malik
Shoaib Malik

वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अपने करियर में कुल 557 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 515 पारियों में 35.99 की बल्लेबाजी औसत और 127.24 की स्ट्राइक रेट से 13,571 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 88 अर्धशतक भी आए थे। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 95 रन का रहा है।

4. रोहित शर्मा :-

टी-20 क्रिकेट में अपनी टीम की जीत में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे पायदान पर भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आते हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में अपनी टीम की जीत में खेली 257 पारियों में 31.34 की बल्लेबाजी औसत से 8,056 रन बनाए हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

उन्होंने अभी तक अपने करियर में कुल 456 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 443 पारियों में 30.91 की बल्लेबाजी औसत और 135.08 की स्ट्राइक रेट से 12,058 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 80 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 121 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version