Thursday, March 12

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। आईपीएल में पंजाब की टीम के सभी मैच हमेशा से काफी रोमांचक रहे हैं। लेकिन यह टीम अभी तक आईपीएल की एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। आईपीएल में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने इस टीम के खिलाफ काफी शानदार पारियां खेली हैं। वहीं कई खिलाड़ियों ने इस टीम की गेंदबाजी के खिलाफ भी लगातार शानदार प्रदर्शन भी किया है। चलिए आज उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने पंजाब की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

1. डेविड वार्नर :-

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में पहले पायदान पर आते हैं।

David Warner
David Warner

इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने पंजाब के खिलाफ खेले 26 मैचों की 26 पारियों में 49.30 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 144.27 की स्ट्राइक रेट से कुल 1,134 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक भी आए थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 81 रन का रहा था। लेकिन इस आईपीएल सीजन में उनको किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।

2. विराट कोहली :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने पंजाब की टीम के खिलाफ अभी तक कुल 34 मैच खेले हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 34 पारियों में 36.80 की बल्लेबाजी औसत और 133.49 की स्ट्राइक रेट से कुल 1,104 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और एक शतक आया है। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन रहा है। यह स्कोर उन्होंने साल 2016 के आईपीएल में बनाया था।

3. शिखर धवन :-

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन इस सूची में तीसरे पायदान पर आते हैं। इस खिलाड़ि ने भी पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ कई बार अच्छी पारियां खेली थी। इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने भी पंजाब के खिलाफ 26 मुकाबले खेले थे।

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 26 पारियों में 40.63 की बल्लेबाजी औसत और 138.60 की स्ट्राइक रेट से कुल 894 रन बनाए थे। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 106 रन का रहा था।

4. रोहित शर्मा :-

मुंबई इंडियंस की टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में चौथे पायदान पर आते हैं। इस सलामी बल्लेबाज ने भी पंजाब की टीम के खिलाफ कई शानदार पारियां खेली हैं। पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ रोहित शर्मा ने अभी तक कुल 31 मैच खेले हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 30 पारियों में उन्होंने 32.61 की बल्लेबाजी औसत और 140.39 की स्ट्राइक रेट से कुल 848 रन बनाए हैं। वहीं इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 7 शानदार अर्धशतक भी आए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 79 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version