Sunday, February 15

Jasprit Bumrah In IPL: इस मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज बुमराह दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। इस बीच खेलते हुए भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज बुमराह ने इंटरनेशनल हो या आईपीएल सभी में कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज किए हैं। वहीं इस दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जिसको वह अपने नाम नहीं करना चाहते हैं। इस बार आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत आगामी 22 मार्च से होने जा रही है।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इससे पहले आईपीएल के अभी तक 17 सीजन खेले जा चुके हैं। इस बीच इस लीग में खेलते हुए हर सीजन में कई सारे रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। तभी तो इस बार भी आईपीएल 2025 के सीजन में भी सभी गेंदबाज और बल्लेबाज कई रेकॉर्डों को तोड़ते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस बीच कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जिनको कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा। अब आज हम एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम पर है।

बुमराह ने डाली हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मौजूदा समय में दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक हैं। इस समय उनके लिए ऐसा कहना भी बिल्कुल गलत नहीं है। वहीं इस समय उनकी तेज और खतरनाक यॉर्कर का किसी भी बल्लेबाज के पास कोई तोड़ नहीं है।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। जिसको कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा। क्यूंकि उनका यह रिकॉर्ड आईपीएल में सबसे ज्यादा बार नो बॉल डालने का है। दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के इतिहास में उन्होंने अभी तक खेलते हुए सबसे ज्यादा नो बॉल डाली हैं।मुंबई इंडियंस के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने अभी तक आईपीएल में 133 मैच खेले हैं।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने अभी तक कुल 32 बार नो बॉल डाली हैं। उनके अलावा उमेश यादव ने भी आईपीएल में अभी तक 24 नो बॉल डाली हैं। इस मामले में वह अभी दूसरे नंबर पर आते हैं। उनके बाद भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। क्यूंकि उन्होंने अभी तक 110 आईपीएल मैचों में 23 नो बॉल डाली हैं। इसके अलावा एस श्रीसंत ने भी केवल 44 आईपीएल मैचों में ही 23 नो बॉल डाल दी थी।

IPL 2025 के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे बुमराह :-

मुंबई इंडियंस के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस बार आईपीएल 2025 सीजन के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। क्यूंकि वह इसी साल की शुरुआत में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खेलते हुए चोटिल हो गए थे।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इसके बाद फिर उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी। लेकिन अपनी इस चोट से वह अभी तक भी पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं। वहीं अब उम्मीद यही लगाई जा रही है कि बुमराह बहुत जल्द ही मुंबई इंडियंस की टीम को ज्वाइन कर लेंगे। क्यूंकि उनके नहीं खेलने से इस बार मुंबई इंडियंस टीम को काफी ज्यादा परेशानी होने वाली है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version