Wednesday, March 11

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी लोकप्रिय लीग आईपीएल का इतिहास सदा से ही रोमांच, रिकॉर्ड्स, विकेट और रनों से भरा रहा है। वहीं इस दौरान कुछ ऐसे रिकॉर्ड रहे हैं जो खिलाड़ियों के लिए कम गौरवपूर्ण साबित होते हैं। इस लीग में खेलते हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इसकी 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। वहीं इस रिकॉर्ड के साथ ही उनके नाम सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तान का रिकॉर्ड भी है। आइए ऐसे में जानते हैं IPL के उन कप्तानों के बारे में जो सर्वाधिक बार शून्य पर आउट हुए हैं।

1. रोहित शर्मा :-

मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा IPL के उन कप्तानों की सूचि में पहले पायदान पर आते हैं जो सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए हैं। आईपीएल में उन्होंने कुल 158 मैचों में मुंबई टीम की कप्तानी की है। वहीं इस बीच वह 157 पारियों में 11 बार बिना खाता खोले ही आउट हुए हैं।

rohit sharma
rohit sharma

इस दौरान उन्होंने बतौर कप्तान 129.37 की स्ट्राइक रेट और 28.07 की बल्लेबाजी औसत से 3,986 रन बनाए। कप्तानी करते हुए उनके बल्ले से 25 अर्धशतक भी आए हैं। इन बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 98 रन का रहा है। इसके अलावा इस दिग्गज ने साल 2013 से लेकर साल 2023 तब मुंबई टीम की कप्तानी की थी।

2. गौतम गंभीर :-

केकेआर के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच गौतम गंभीर इस मामले में दूसरे पायदान पर आते हैं। क्यूंकि वह अपनी कप्तानी में 10 बार शून्य पर आउट हुए थे। आईपीएल में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी।

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

वहीं उन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर की टीम को 2 बार इसकी ट्रॉफी भी जितवाई थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी की 127 पारियों में 122.79 की स्ट्राइक रेट और 31.13 की बल्लेबाजी औसत से 3,518 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 31 अर्धशतक भी आए थे। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन रहा था।

3. एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न :-

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। क्यूंकि ये दोनों ही अपनी कप्तानी में संयुक्त रूप से 7 बार शून्य पर आउट हुए थे। आईपीएल में खेलते हुए गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स और पंजाब की कप्तानी की थी।

Adam Gilchrist
image source via getty images

यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। वहीं उन्होंने साल 2009 के आईपीएल सीजन में अपनी कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स को इसकी ट्रॉफी दिलाई थी। जबकि शेन वार्न ने अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को साल 2008 में इसकी ट्रॉफी दिलाई थी। एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी कप्तानी में 26.76 की बल्लेबाजी औसत से 1,900 रन बनाए थे।

4. विराट कोहली :-

इस मौजूदा समय में विराट कोहली आईपीएल इतिहास के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक हैं। लेकिन अपनी कप्तानी में वह 6 बार शून्य पर आउट हुए हैं। उन्होंने इस टीम के लिए बतौर कप्तान 143 मैचों में 41.96 की बल्लेबाजी औसत से 4,994 रन बनाए हैं।

virat kohli
virat kohli

इस बीच उनके बल्ले से 5 शतक और 37 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं अपनी कप्तानी में उनकी स्ट्राइक रेट 133.31 की रही थी। इसके अलावा इस टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने कई बार यादगार प्रदर्शन भी किया हैं। लेकिन फिर भी अपनी कप्तानी में वह आरसीबी को इसकी ट्रॉफी नहीं जीता पाए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version