चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए।

IPL 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में CSK ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।

डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली, जबकि कार्तिक शर्मा और संजू सैमसन ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला पूरी तरह शांत नजर आया। वह करीब 12 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे, लेकिन इस दौरान एक भी चौका नहीं लगा सके।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस बड़े स्कोर में कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस का अहम योगदान रहा।

लगातार विकेट गिरने से लड़खड़ाई चेन्नई की बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप ऑर्डर इस मुकाबले में पूरी तरह संघर्ष करता नजर आया। संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और पैट कमिंस की गेंद पर आउट हो गए।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। उन्होंने 21 गेंदों में केवल 15 रन बनाए और अपनी पूरी पारी में एक भी चौका नहीं लगा सके। वहीं उर्विल पटेल ने 8 गेंदों में 13 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। शुरुआती बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने से चेन्नई की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई।

सनराइजर्स हैदराबाद गेंदबाजों ने शुरुआत से बनाई इनिंग पर पकड

इस मुकाबले में कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम के बड़े बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज दिया। उन्होंने ओपनर संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे अहम खिलाड़ियों का विकेट लेकर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। कमिंस ने अपने स्पेल में कुल 3 विकेट झटके और पूरे मैच में बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। वहीं शाकिब हसन ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा ने 1-1 विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version