चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स टाइमलाइन में आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मैचों का पूरा रिजल्ट जानिए।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स टाइमलाइन दिखाती है कि यह राइवलरी कभी एकतरफा नहीं रही, बल्कि हर सीजन में मैच का रिजल्ट बदलता नजर आया है। दोनों टीमों के बीच कई मुकाबले ऐसे रहे हैं, जहां आखिरी ओवर तक मैच का फैसला हुआ है।

यदि आईपीएल इतिहास में अब तक खेले गए CSK vs LSG मुकाबलों की बात करें तो शुरुआती सीजन से ही बराबरी की टक्कर देखने को मिल रही है। यह राइवलरी अब पूरी तरह बराबरी पर आ चुकी है।

आईपीएल इतिहास में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेले गए 6 मैचों के रिजल्ट देखें तो लखनऊ ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई भी 2 मैच जीत चुकी है।

ये हैं चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स की टाइमलाइन

IPL 2022: लखनऊ सुपर जाइंट्स ने जीता मैच

31 मार्च 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मैच

3 अप्रैल 2023: Chennai Super Kings ने 12 रन से जीत दर्ज की।

3 मई 2023: दोनों टीमों के बीच मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा।

IPL 2024: लखनऊ सुपर जाइंट्स ने जीते दोनों मैच

19 अप्रैल 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

23 अप्रैल 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मैच

14 अप्रैल 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

इस साल होने हैं 2 मैच

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच इस साल 2 मैच खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 10 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरी बार दोनों टीमें 15 मई को लखनऊ के अटल विहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में आमने सामने होंगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version