IPL 2026: आईपीएल 2026 का 54 वां मैच आज रविवार, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 9 रन से हार झेलनी पड़ी थी।
जबकि मुंबई की टीम को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के खिलाफ ही 6 विकेट से हार मिली थी। इसके अलावा आज के इस मैच में ये दोनों टीमें अपनी पिछली हार को भुलाकर जीत दर्ज करना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
RCB टीम के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक आरसीबी की टीम को इनमें से कुल 16 मैचों में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान खेलते हुए एमआई की टीम को कुल 19 मैचों में जीत हासिल हुई है।

इसके अलावा आईपीएल 2026 के इस मौजूदा सीजन में इन दोनों के बीच अभी तक एक मैच खेला गया है। तब उस मैच को आरसीबी की टीम ने 18 रनों से जीत लिया था। आज भी इनके बीच एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इस तरह की हो सकती है MI की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में मुंबई टीम की तरफ से दोनों सलामी बल्लेबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उस मैच में रयान रिकेल्टन ने 83 और रोहित शर्मा ने 84 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली थी। वहीं आज के इस मैच में भी एमआई की टीम को अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों से ठीक वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

एमआई की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक मार्कंडेय, विल जैक्स
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है RCB की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 9 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में आरसीबी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल और विराट कोहली पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने टीम के लिए 61 रनों की अर्धशतकीय पारी जरूर खेली थी। लेकिन वह भी उस मैच में अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।

RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड।
RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम और लियाम लिविंगस्टोन।
कैसी रहने वाली है आज रायपुर स्टेडियम की पिच :-
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल होती है। क्यूंकि यहां पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। जिससे बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना आसान होता है। लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनरों और कटर का उपयोग करने वाले तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है।इसके अलावा मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिल सकती है, लेकिन एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज हावी हो सकते हैं।

इसके अलावा शाम के मैचों में यहां पर ओस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। वहीं मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के बाद यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान बन सकता है, लेकिन ओस के कारण लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 170-180 के आसपास रहने की उम्मीद है।
कैसा रहेगा आज रायपुर का मौसम :-
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार, 10 मई को रायपुर में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें यह मैच :-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच यह मैच आज रविवार, 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







