Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 53 वां मैच आज रविवार, 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर किंग्स टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच दोपहर 3:30 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 4 विकेट से हराया था।

जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को 9 रन से हराया था। आज के इस मैच में हमें इन दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

CSK टीम के खिलाफ LSG का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से चेन्नई की टीम को अभी तक 2 में जीत मिली है। जबकि लखनऊ की टीम को इस दौरान खेलते हुए 3 मैचों में जीत हासिल हुई है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इनके बीच एक मैच खेला गया था। तब उस मैच को चेन्नई की टीम ने 5 विकेट से जीत लिया था। वहीं आज इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इस तरह की हो सकती है LSG की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने आरसीबी की टीम को 9 रनों से हराया था। तब उस मैच में लखनऊ टीम की तरफ से बल्लेबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उस मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 111 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। जबकि बाद में निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत ने भी अच्छी पारी खेली थी। इसके बाद गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया था।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG टीम की संभावित 11 :- एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, शिवम मावी

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है CSK की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई की टीम को दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में चेन्नई टीम की तरफ से एक बार फिर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 87 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि इस मैच में उनका साथ बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने निभाया था। वहीं गेंदबाजी में चेन्नई टीम के लिए नूर अहमद ने 2 विकेट लिए थे।

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings 1st Innings Report
Delhi Capitals vs Chennai Super Kings 1st Innings Report

CSK टीम की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।

इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।

आज इस तरह की हो सकती है चेन्नई की पिच :-

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट और स्लो होता जाता है और शॉट्स लगाना मुश्किल होता जाता है।

MA Chidambaram Stadium, Chennai
MA Chidambaram Stadium, Chennai/ Image Courtesy: Wikipedia

हालाँकि पिछले कुछ समय में यहाँ की विकेट बदली जरूर है, लेकिन अभी भी यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को मदद रहती है। एमए चिदंबरम की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं है, जिसकी वजह से इसको पार करना मुश्किल होता है। रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहेगा आज चेन्नई का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 10 मई को चेन्नई में मौसम बादलों भरा रहने की संभावना है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश की कोई ज्यादा संभावना नहीं हैं। जिससे सभी दर्शकों को मैच बिना किसी रूकावट के देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर किंग्स टीम के बीच यह मुकाबला आज रविवार, 10 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 3 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version