रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। यह मैच एम . चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां RCB ने पूरी तरह से इस मैच में दबदबा बनाते हुए जीत अपने नाम की।

इस जीत के साथ RCB ने अपने होम ग्राउंड बेंगलुरु में IPL इतिहास में 50वीं जीत हासिल कर ली है। वह अब लीग के इतिहास में चौथी टीम बन गई है, जिसने किसी एक मैदान पर 50 या उससे ज्यादा मुकाबले जीते हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस ,कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

एक वेन्यू पर किस आईपीएल टीम ने कितने मुकाबले जीते हैं?

अगर आईपीएल में किसी एक वेन्यू पर सबसे ज़्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें, तो मुंबई इंडियंस इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 58 मुकाबले जीते हैं।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स में 55 जीत दर्ज की हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने एम चिदंबरम स्टेडियम(चेपॉक) में 53 मैच अपने नाम किए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी 50वीं जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने हैदराबाद में अब तक 40 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

फिलहाल, यही पांच टीमें आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर सबसे ज़्यादा जीत हासिल करने वाली टीमों की लिस्ट में शामिल हैं।

IPL में एक मैदान पर किस टीम ने जीतें हैं सबसे ज्यादा मैच

  • 58 – MI (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
  • 55 – KKR (ईडन गार्डेंस, कोलकाता)
  • 53 – CSK (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 50 – RCB (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)
  • 40 – SRH (उप्पल स्टेडियम, हैदराबाद)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version