Wednesday, June 17

IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का आज सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं दोनों के बीच आज यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आरआर की टीम के खिलाफ काफी शर्मनाक हार मिली थी।

तभी तो आज यह टीम अपनी उस हार को भुलाकर जीतना चाहेगी। जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को 3 विकेट से हराया है। इस मैच में भी यह टीम अपनी जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

इन दोनों के बीच अभी तक बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 16 मैच में जीत हासिल की है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम ने 16 मैच में ही जीत हासिल की है।

CSK vs PBKS, IPL 2025
CSK vs PBKS, IPL 2025

इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन 2025 में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। वहीं तब इन दोनों ही मैच को पंजाब की टीम ने जीता था। उस समय पहले मैच को पंजाब की टीम ने 18 रन से जीत लिया था। जबकि दूसरे मैच को पंजाब की टीम ने 4 विकेट से जीत लिया था।

आज इस तरह की हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम :-

पिछले मैच में चेन्नई टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही काफी खराब रही थी। क्यूंकि उस मैच में टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा था। लेकिन बाद में जेमी ओवरटन ने आकर इस टीम के लिए 43 रन की पारी खेलकर संभालने की कोशिश जरूर की थी। जबकि गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज ने अपनी टीम के लिए 2 विकेट लिए थे। वहीं आज इस मैच में टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है पंजाब किंग्स की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने गुजरात टाइटंस की टीम को 3 विकेट से हराया था। इस मैच में पंजाब टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी शानदार रही थी। इस मैच में कूपर कोनॉली और विजय कुमार वैशाख ने अपनी टीम के लिए प्रदर्शन किया था। वहीं आज इस मैच में यह टीम एक बार फिर से उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

Punjab Kings
Punjab Kings

पंजाब किंग्स की संभावित 11 :- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वधेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

आज ये हो सकते हैं दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :-

CSK : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।

PBKS : हरप्रीत बरार, कूपर कॉनॉली, मुशीर खान और विष्णु विनोद।

आज इस तरह की हो सकती है चेन्नई की पिच :-

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट और स्लो होता जाता है और शॉट्स लगाना मुश्किल होता जाता है।

MA Chidambaram Stadium Pitch Report
MA Chidambaram Stadium Pitch Report

हालाँकि पिछले कुछ समय में यहाँ की विकेट बदली जरूर है, लेकिन अभी भी यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को मदद रहती है। एमए चिदंबरम की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं है, जिसकी वजह से इसको पार करना मुश्किल होता है। रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहेगा आज चेन्नई का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई में मौसम अत्यधिक गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं हैं।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-

संजू सैमसन ने PBKS के खिलाफ खेली 25 पारियों में अभी तक 36.18 की बल्लेबाजी औसत और 142.39 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 796 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि दूसरी तरफ यजुवेंद्र चहल इस समय IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Sanju Samson
Sanju Samson

इसके अलावा उन्होंने अभी तक CSK के खिलाफ खेलते हुए 7.1 की इकॉनमी रेट के साथ 23 विकेट लिए हैं। जबकि पंजाब के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक ने अपने पिछले मैच में 3 विकेट भी लिए थे। आज इन सभी पर नजरें रहने वाली हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-IPL 2026

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच यह मुकाबला आज शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version