Football: केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने कहा है कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने पैसे लेने के बावजूद यहां मैच खेलने के लिए नहीं आकर हमारे राज्य को धोखा दिया है। इस बीच उनका कहना है कि, “उन्होंने हमारे राज्य से पैसे तो लिए लेकिन वहां खेलने नहीं आए। वहीं अब यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के खिलाफ मामला दर्ज करना होगा और उन्हें हमको मुआवजा देना होगा।”

अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम पर भड़के केरल के खेल मंत्री :-

इसके चलते हुए अब केरल राज्य के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने बीते दिन गुरुवार को कहा है कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम पैसे लेने के बावजूद हमारे राज्य में खेलने के लिए नहीं आकर हमारे दत्त बहुत बड़ा धोखा दिया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि वह वास्तव में चाहते थे कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम और लियोनल मेसी केरल आएं और राज्य में एक मैच खेलें।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके आगे उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा है कि, “इसके लिए मैंने कई बार बातचीत की थी। क्यूंकि किसी भी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम को देने के लिए 250 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाने के लिए प्रायोजक ढूंढना आसान काम नहीं था।” इसके आगे उन्होंने कहा कि, “लेकिन पैसे मिलने के बावजूद अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने हमारे राज्य में नहीं आकर हमें धोखा दिया है। लेकिन हमें उनसे ऐसे विश्वासघात की उम्मीद नहीं थी। क्यूंकि हमारे साथ वादा करने के बावजूद उसकी टीम यहां नहीं आई थी।”

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके बाद केरल के खेल मंत्री ने कहा है कि जब उन्होंने इस संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने पांच अन्य देशों के साथ भी ऐसा ही किया था। इसके बाद अब्दुरहीमान ने कहा है कि, “तब भी उन्होंने उन देशों से पैसे तो लिए लेकिन वहां खेलने नहीं गए थे। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के खिलाफ मामला दर्ज करना होगा और उन्हें हमें मुआवजा देना होगा।”

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके बाद उन्होंने कहा कि उनका राज्य केरल अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा था। लेकिन उनके इस ना आने के व्यवहार से हमें बहुत दुःख हुआ था। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “इससे केरल के फुटबाल प्रेमियों को काफी निराशा हुई थी। वहीं इस बीच अब मैं कितना निराश हूं इसको मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।” क्यूंकि पिछले साल नवंबर में मंत्री ने कहा था कि र्जेंटीना की फुटबॉल टीम और स्टार स्ट्राइकर मेसी मार्च 2026 में केरल का दौरा करेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version