Saturday, February 14

Deepak Chahar sledging MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दीपक चाहर के बीच एक खास रिश्ता बना हुआ है। इन दोनों का यह रिश्ता काफी लंबे समय से बना हुआ है। इस मौजूदा समय में ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2025 के सीजन में अलग-अलग फ्रैंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले दीपक चेन्नई टीम का ही हिस्सा थे।

जब दीपक चाहर चेन्नई की तरफ से खेलते थे तब उनको धोनी ने काफी सपोर्ट किया था। इस समय दीपक चाहर को एक बेहतरीन तेज गेंदबाज बनाने में धोनी का का सबसे बड़ा हाथ है। क्यूंकि जब धोनी चेन्नई की टीम के कप्तान थे तो तब उन्होंने चाहर को काफी सपोर्ट किया था। धोनी की कप्तानी में ही चाहर ने आईपीएल में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए अपना काफी नाम बनाया है।

MS Dhoni
MS Dhoni

इसके चलते हुए चाहर ने अपने आप को भारतीय टीम में शामिल करने के लिए भी तैयार किया है। इस बार रविवार को आईपीएल 2025 के मैच नंबर 3 में जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम एक-दूसरे के सामने आई थी तो तब भी हमें धोनी और दीपक चाहर के बीच एक मजेदार वाकया देखने को मिला था।

चाहर ने किया धोनी को स्लेज :-

इस मैच में जब महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर खेलने के लिए आए थे तो तब तक चेन्नई की टीम इस मैच को लगभग जीत चुकी थी। इस दौरान दीपक चाहर ने चेन्नई के पूर्व कप्तान को स्लेज करने की कोशिश की।

https://twitter.com/Kettavan__Memes/status/1903999958145286287

इस बीच उन्होंने इशारा किया कि वह शॉर्ट सिली पॉइंट पर फील्डिंग करेंगे। वहीं इस दौरान चाहर ने धोनी के लिए जोरदार तालियां भी बजाई। इसके बाद धोनी पिच पर खेलने के लिए तैयार हुए तब भी चाहर उनको स्लेज कर रहे थे।

धोनी ने भी दिया मजेदार जवाब :-

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से हरा दिया है। इस मैच को जीतने के बाद धोनी ने भी एक ऐसा इशारा किया था मानो वह अपने बल्ले से चाहर को मारने जा रहे हैं। वहीं यह घटना मैच को जीतने के बाद तब हुई जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे। इस मैच में धोनी ने केवल दो ही गेंदों का सामना किया था। लेकिन इन गेंदों को खेलने के बाद भी वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे।

MS Dhoni Stumping
MS Dhoni Stumping

इससे पहले धोनी ने एक बार फिर विकेटकीपर के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। क्यूंकि उन्होंने इस मैच में एक ऐसा स्टंपिंग किया जिसने सभी को हैरान कर दिया था। इसके अलावा आईपीएल में यह मुंबई इंडियंस की लगातार सीजन में खेलते हुए 13वीं हार भी थी। इससे पहले मुंबई की टीम ने सीजन का अपना ओपनिंग मैच साल 2012 में जीता था। लेकिन इसके बाद से ही यह मुंबई की टीम अपने ओपनिंग मैचों को हारती आ रही है।

कप्तान बदलने पर भी नहीं बदला परिणाम :-

आईपीएल 2025 के सीजन में हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की थी। लेकिन कप्तान बदल जाने के बाद भी इसके परिणाम में कोई बदलाब नहीं हुआ। अभी कुछ सालों से CSK की टीम ने MI की टीम अपर अपना काफी दबदबा बनाया है। क्यूंकि साल 2021 के आईपीएल मैचों के दूसरे चरण के बाद से ही चेन्नई की टीम ने एमआई के खिलाफ खेले अपने 7 में से छह मैच जीते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version