Delhi Capitals Appoint Matthew Mott as Assistant Coach for IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने IPL 2025 से पहले अपनी कोचिंग टीम को और मजबूत कर लिया है। टीम ने मैथ्यू मॉट को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है, जो हेड कोच हेमांग बदानी के साथ मिलकर दिल्ली कैपिटल्स को खिताबी राह पर ले जाने की कोशिश करेंगे। बदानी को पिछले साल अक्टूबर में हेड कोच बनाया गया था और अब मॉट की एंट्री से कोचिंग सेटअप को और मजबूती मिलेगी।
दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में पहले से ही वेंकटपति राजू (डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट) और मुनाफ पटेल (बॉलिंग कोच) जैसे दिग्गज शामिल हैं। अब मैथ्यू मॉट की एंट्री के बाद टीम को और रणनीतिक बढ़त मिल सकती है।
मैथ्यू मॉट का कोचिंग करियर रहा है शानदार
अगर IPL इतिहास की बात करें तो मॉट पहले भी KKR के साथ 2008 और 2009 सीजन में बतौर असिस्टेंट कोच काम कर चुके हैं, जब जॉन बुकानन टीम के हेड कोच थे।
मॉट की सबसे खास बात यह है कि वह पुरुष और महिला दोनों टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कोच हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ बतौर व्हाइट-बॉल हेड कोच काम किया, लेकिन T20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत से हारने के बाद उन्होंने जुलाई 2024 में पद छोड़ दिया। इसके बाद वह BBL में सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) के असिस्टेंट कोच बन गए। अब दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद होगी कि मॉट की रणनीतियां IPL 2025 में उनकी किस्मत बदलने में मदद करेंगी।
IPL में ऐसा रहा है दिल्ली कैपिटल्स का सफर
दिल्ली कैपिटल्स IPL में सालों से मजबूत टीमों में गिनी जाती है, लेकिन अब तक वह एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। टीम ने IPL 2020 में फाइनल खेला था, लेकिन उसके अलावा उनका सफर ज्यादातर निराशाजनक ही रहा है। IPL 2024 में टीम छठे स्थान पर रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपने स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं।
IPL 2025 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा पर्स के साथ हिस्सा लिया क्योंकि टीम ने कई बड़े नामों को रिलीज़ किया था। हालांकि, फ्रेंचाइज़ी ने अपने कुछ अहम खिलाड़ियों को बनाए रखा, जिनमें कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा, इस सीजन के लिए KL राहुल, फाफ डु प्लेसिस और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े नाम भी टीम में जोड़े गए हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि मैथ्यू मॉट के आने से दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत बदलती है या नहीं। क्या यह टीम इस बार अपने पहले IPL खिताब तक पहुंच पाएगी या फिर एक और सीजन निराशा से भरा रहेगा? इसका जवाब तो IPL 2025 में ही मिलेगा!
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
हैरी ब्रूक, दुष्मंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मुकेश कुमार, मनवंत कुमार एल, अजय मंडल, करुण नायर, दर्शन नलकांडे, टी नटराजन, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, KL राहुल, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, मिचेल स्टार्क, माधव तिवारी, ट्रिस्टन स्टब्स, त्रिपुराना विजय और कुलदीप यादव।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।