Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

Faf du Plessis: आईपीएल 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन में इस बार फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) को कई टीमें खरीदना चाहेंगी। वहीं उनके लिए अकेली पंजाब किंग्स की टीम हो होगी जो आखिरी बोली तक उनके लिए डटी रह सकती है। इस बार आईपीएल 2025 के सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) को रिलीज कर दिया है। तभी तो इस बार उन्होंने 2 करोड़ की बेस प्राइज के साथ नीलामी में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

Faf du Plessis
image source vis getty images

वहीं इस बार होने वाली मेगा नीलामी में वैसे तो कई टीमें उनको खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखा सकती हैं। लेकिन पंजाब किंग्स की टीम उनपर (Faf du Plessis) इस मेगा नीलामी में बड़ा दांव खेल सकती है। तभी तो अब ऐसे में हम आपको ऐसे 3 कारण बताते है जिसके चलते हुए पंजाब की टीम फाफ को हर हाल में अपनी टीम के साथ जोड़ना चाहेगी।

Faf du Plessis कप्तानी का बेहतरीन विकल्प :-

आईपीएल 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन में इस बार सबसे बड़ा पर्स पंजाब की टीम के पास है। क्यूंकि इस बार पंजाब की टीम को अपने कप्तान के साथ – साथ लगभग पूरी टीम ही बनानी है। इसके लिए इस बार नीलामी में कप्तानी के लिए कई बड़े खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। जिसमें इस बार फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) का नाम भी शामिल है।

Faf du Plessis
image source vis getty images

वहीं इससे पहले फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने 3 आईपीएल के सीजन तक आरसीबी की टीम की कप्तानी की है। इसके अलावा इन तीन सीजन में खेलते हुए भले ही वह अपनी टीम को कोई भी ट्रॉफी नहीं जिता पाए हो , लेकिन तब भी वह अपनी कप्तानी में इस टीम को 2 बार प्लेऑफ में पहुंचा चुके है। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी की स्ट्रैटजीस से सभी को प्रभावित किया है। तभी तो अब ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम चाहे तो उनको (Faf du Plessis) आसानी से खरीदकर अपनी टीम के साथ जोड़ कर अपनी टीम का कप्तान बना सकती है।

सेंट लूसिया टीम को जिता चुके हैं ट्रॉफी :-

वहीं पंजाब किंग्स की टीम और फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) का रिश्ता काफी गहरा है। क्यूंकि शायद ही वह आईपीएल में कभी पंजाब की इस टीम के लिए नहीं खेले हो। इसके अलावा वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की ही मालिकाना हक वाली सेंट लूसिया किंग्स की कप्तानी करते हैं।

Faf du Plessis
image source vis getty images

वहीं इस बार उन्होंने अपनी कप्तानी में कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए सेंट लूसिया को खिताबी जीत भी दिलाई है। तभी तो अब जैसे ही वह इस बार मेगा नीलामी में आए है तो पंजाब की टीम को इधर-उधर भागने से अच्छा है कि फाफ को ही खरीदकर अपनी टीम की कप्तानी सौंप देना चाहिए।

पंजाब की ओपनिंग की समस्या को कर देंगे सॉल्व :-

इस बार यदि पंजाब किंग्स की टीम फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदकर अपना कप्तान बनाने के लिए नहीं भी चुनते है तो भी वह इस खिलाड़ी को ओपनर के रूप में अपनी टीम के साथ जोड़ सकते है। क्यूंकि फाफ एक कमाल के ओपनर हैं और वह अपनी टीमों के लिए कंसिस्टेंसी के साथ रन बनाते हैं।

Faf du Plessis
image source vis getty images

इसके अलावा उन्होंने अभी तक आईपीएल में 145 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 136.37 की स्ट्राइक रेट और 35.99 के औसत से 4571 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 37 अर्धशतक भी निकले है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version