Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अगर इस बार ये तीन भारतीय ऑलराउंडर्स नहीं बिके तो उनका करियर लगभग खत्म हो सकता है। क्यूंकि फिलहाल ये तीनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे है। क्यूंकि इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए होने वाली मेगा नीलामी कई खिलाड़ियों के जीवन को बदल सकती है। वहीं अगर इस बार कई खिलाड़ी नहीं बिके तो उनका करियर भी समाप्त भी हो सकता है।

IPL 2025: मेगा नीलामी में इन खिलाड़ियों पर लग सकती है सबसे अधिक बोली, देखें लिस्ट
image source vis getty images

तभी इस बार का होने वाला मेगा ऑक्शन भारतीय टीम के 3 ऑलराउंडर्स के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा अगर इस बार (IPL 2025) वह बिकते है तो उनके करियर को संजीवनी मिल जाएगी। वहीं इसके अलावा अगर इस बार भी वे सभी अनसोल्ड रहते हैं तो फिर उनका करियर ही खतरे में पड़ सकता है। चलिए जानते है कौन हैं वो 3 भारतीय ऑलराउंडर।

IPL 2025 दीपक चाहर :-

यह भारतीय खिलाड़ी काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। लेकिन दिंसबर 2023 में उन्होंने टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम में वापसी की थी। इसके बाद फिर से वह भारतीय टीम से बाहर हो गए है। इसके अलावा पिछले 3 साल में दीपक चाहर ने केवल आईपीएल ही खेला है। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की तरफ से खेलते है।

Deepak Chahar
image source vis getty images

इसके अलावा आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन के लिए दीपक को सीएसके टीम ने रिटेन नहीं किया है। इसके अलावा अगर इस बार ऑक्शन में दीपक को किसी टीम ने नहीं खरीदा तो फिर उनका करियर खतरे में पड़ सकता है। क्यूंकि भारतीय टीम के दरवाजे उनके लिए पहले से ही लगभग बंद हो चुके है।

शार्दुल ठाकुर :-

यह खिलाड़ी भारतीय टीम का एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन ना ही आईपीएल में किया है और ना ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया है। वहीं इससे पहले ही वह भारतीय टीम से लगभग एक साल से बाहर है।

Shardul Thakur
image source vis getty images

इसके अलावा आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए चेन्नई की टीम ने उनको रिटेन नहीं किया है। तभी तो अगर इस बार मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला तो इस ऑलराउंडर खिलाड़ी का करियर ही समाप्त हो सकता है।

विजय शंकर :-

साल 2019 से ही यह शानदार खिलाड़ी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन इस दौरान वह केवल आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई देते है। वहीं अबकी बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले गुजरात टाइटंस की टीम ने उनको रिलीज कर दिया है। इसके अलावा अगर इस बार (IPL 2025) होने वाले मेगा ऑक्शन में उनको किसी टीम ने नहीं खरीदा तो तमिलनाडु के इस सीनियर खिलाड़ी का करियर खतरे में आ जाएगा।

Vijay Shankar
image source vis getty images

इसके अलावा पिछले दो साल से जीटी के लिए उनका प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने अपनी टीम को कई मुकाबले भी जितवाए है। वहीं अब इस होने वाले मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर जीटी के साथ ही दूसरी टीमों की भी नजर होगी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version