Wednesday, February 18

IPL 2025 के रोमांचक मोड़ पर पहुंचते हुए पंजाब किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जानकारी दी कि एक अहम खिलाड़ी टीम से बाहर हो गया है। चेपॉक में टॉस के समय जैसे ही उन्होंने यह घोषणा की, पंजाब के फैंस के चेहरे पर चिंता साफ दिखने लगी।

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। श्रेयस अय्यर ने बताया कि फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन हालात देखकर यही अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि मैक्सवेल अब पूरे सीज़न में मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने यह नहीं बताया कि आज के मैच में उनकी जगह किसे मौका मिला है, जिससे स्थिति और भी अनिश्चित बन गई।

मैक्सवेल के बाहर होने से बढ़ी PBKS के लिए मुश्किलें

मैक्सवेल का बाहर होना पंजाब की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ी और स्पिन गेंदबाज़ी दोनों के लिए बड़ा नुकसान है। इस सीज़न में भले ही उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा हो, लेकिन जब-जब वो लय में आते हैं, मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा वो मैदान पर जिस एनर्जी के साथ खेलते हैं, वह टीम के लिए अतिरिक्त ताकत का काम करती है।

पिछले कुछ मैचों में पंजाब किंग्स की स्थिति डांवाडोल रही है। ऐसे समय में मैक्सवेल जैसा अनुभवी खिलाड़ी टीम को स्थिरता दे सकता था। उनकी अनुपस्थिति में अब मिडल ऑर्डर की ज़िम्मेदारी शशांक सिंह, नेहाल वढेरा और जोश इंगलिस जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर होगी। कप्तान अय्यर को अब अपनी प्लेइंग इलेवन में नए विकल्प तलाशने होंगे, जो गेंद और बल्ले दोनों से बैलेंस बनाए रख सके।

मैक्सवेल की इस चोट की पुष्टि के साथ ही यह भी तय हो गया कि पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अब हर मैच रणनीति के साथ खेलना होगा। एक अनुभवी ऑलराउंडर की गैरमौजूदगी उन्हें मुकाबले में और भी चुनौतीपूर्ण बना सकती है।

CSK के खिलाफ मुकाबले के लिए PBKS की प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्को यांसिन, सुर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरज़ई, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रभसिमरन सिंह, जेवियर बार्टलेट, प्रवीन दुबे, मुशीर खान, विजयकुमार विषक।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version