Phil Salt Calls Virat Kohli a Colleague: इंग्लैंड के बल्लेबाज़ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज़ फिल साल्ट इन दिनों मैदान के साथ-साथ कैमरे के सामने भी सुर्खियों में हैं। ताज़ा मामले में उन्होंने अपने एक बयान से हलचल मचा दी है। हाल ही में RCB द्वारा जारी किए गए वीडियो में उन्होंने विराट कोहली पर एक बड़ा बयान दिया, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है।

साल्ट ने विराट कोहली को बताया ‘सिर्फ कलिग’

RCB द्वारा जारी किए गए एक इंटरव्यू वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि क्या विराट कोहली उनके दोस्त हैं, तो उन्होंने जवाब दिया – “Colleagues” यानी “सहकर्मी”

यह जवाब सुनते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फैंस को लगा कि साल्ट और कोहली के बीच रिश्ते उतने अच्छे नहीं हैं, जितने मैदान पर दिखते हैं। लेकिन विवाद को बढ़ता देख साल्ट ने फौरन अपना बयान बदला और सफाई दी – “मैं जिनके साथ भी खेला हूं, वो सभी मेरे दोस्त हैं। मैं बस इस इंटरव्यू में आपको ज्यादा मसाला नहीं देना चाहता था।”

RCB के लिए ज़बरदस्त ओपनिंग जोड़ी बनी कोहली और साल्ट

विराट कोहली और फिल साल्ट ने इस सीजन में RCB के लिए बेहतरीन शुरुआत दी है। जहां कोहली अब तक 10 मैचों में 443 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं, वहीं साल्ट भी आक्रामक अंदाज में खेलते हुए टीम को तेज शुरुआत दिला रहे हैं। दोनों की साझेदारी ने RCB को अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुँचा दिया है।

IPL 2025 में विराट कोहली का प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हालिया मुकाबले में कोहली ने एक और अर्धशतक जमाया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मैच के बाद उन्होंने कहा था, “आजकल लोग साझेदारी की अहमियत भूलते जा रहे हैं। टी20 में सिर्फ शुरुआत से ही बड़े शॉट मारने से कुछ नहीं होता, परिस्थिति को पढ़ना और स्ट्राइक रोटेट करना जरूरी होता है।”

उन्होंने आगे कहा “इस सीजन में दिख रहा है कि बिना रणनीति के आप हर मैच नहीं जीत सकते। धीमी पिचों पर टिककर खेलना और सही वक्त पर आक्रामक होना ही मेरी रणनीति है।”

फिल साल्ट का बयान क्यों बना चर्चा का विषय?

फिल साल्ट का “Colleague” वाला जवाब इसलिए भी चौंकाने वाला था, क्योंकि इस सीजन में RCB की कई जीतों में विराट-साल्ट की जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई है। दोनों के बीच मैदान पर शानदार तालमेल और बॉन्डिंग देखी गई है। ऐसे में “दोस्त नहीं, सिर्फ सहकर्मी” कहना लोगों को अटपटा लगा। हालांकि, साल्ट की बाद की सफाई से यह साफ हो गया कि उनका मतलब कुछ और था और वे विवाद से बचना चाहते थे।

यहाँ देखें पूरा वीडियो:

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version