Friday, August 1

IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका को ग्लेन फिलिप्स की जगह अपनी स्क्वॉड में शामिल किया है। शनाका अब IPL 2025 के बचे हुए मुकाबलों में GT के लिए एक अतिरिक्त सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर विकल्प बनकर उभर सकते हैं।

ग्रोइन इंजरी ने छीना ग्लेन फिलिप्स का मौका

GT Announce Dasun Shanaka As Injured Glenn Phillips Replacement For IPL 2025/Getty Images

ग्लेन फिलिप्स, जिन्होंने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था, उनसे इस सीज़न GT के लिए बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि उन्हें अभी तक एक भी मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, फिर भी GT बनाम SRH के दौरान (मैच नंबर 19) वे ग्रोइन इंजरी का शिकार हो गए और पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

GT के लिए पहले भी खेल चुके हैं शनाका

श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका IPL 2023 में भी गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि उन्होंने उस सीज़न में सिर्फ तीन मुकाबले खेले और महज़ 26 रन बनाए, लेकिन उनकी ताकत सिर्फ आंकड़ों में नहीं है लेकिन वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली गेंद से ही हिटिंग मोड में आ सकते हैं।

GT की बैलेंसिंग में मिल सकती है मजबूती

GT Announce Dasun Shanaka As Injured Glenn Phillips Replacement For IPL 2025/Getty Images

शनाका का टीम से जुड़ना गुजरात टाइटंस को एक एक्स्ट्रा फिनिशिंग और मीडियम-पेस ऑप्शन देता है। टीम को हार्दिक पंड्या के जाने के बाद ऐसे ही ऑलराउंडर की ज़रूरत थी जो दोनों विभागों में योगदान दे सके। अब देखने वाली बात ये होगी कि कप्तान उन्हें किस तरीके से प्लेइंग XI में फिट करते हैं।

गुजरात टाइटंस की मौजूदा स्थिति पर असर

2022 की चैंपियन रही गुजरात टाइटंस इस सीज़न भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन कुछ चोटों और बैलेंस की समस्या टीम के सामने चुनौती बनकर खड़ी है। शनाका जैसे अनुभवी खिलाड़ी की एंट्री टीम को मिडिल ऑर्डर स्टेबिलिटी और डेथ ओवर पेस विकल्प दे सकती है।

क्या शनाका इस बार चमकेंगे?

अब देखना दिलचस्प होगा कि IPL 2023 में साधारण प्रदर्शन करने वाले शनाका, 2025 में मौका मिलते ही खुद को कैसे साबित करते हैं। फैंस उम्मीद करेंगे कि ये श्रीलंकाई पावरहिटर इस बार बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाएं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version