Friday, February 13

The Diary of a Cricketer’s Wife: भारत के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा और उनकी पत्नी पूजा ने IPL 2025 सीज़न के बीच एक इमोशनल और खास प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। ‘The Diary of a Cricketer’s Wife’ नाम की इस किताब को पूजा पूजारा ने लिखा है, जिसमें पुजारा की ज़िंदगी के वो पहलू सामने लाए गए हैं जो स्टेडियम की बाउंड्री से बाहर होते हैं। आइए जानते हैं ‘द डायरी ऑफ क्रिकेटर्स’ वाइफ के बारे में।

नॉन-स्ट्राइकर एंड से देखी गई कहानी

Cheteshwar pujara wife puja the diary of a cricketers wife book
Cheteshwar Pujara with Puja/Getty Images

इस किताब के ज़रिए पूजा ने एक ऐसे सफर को शब्दों में पिरोया है जिसे उन्होंने पत्नी, दोस्त और साथी के तौर पर जिया है। इस किताब में, साल 2013 में शादी के बाद से लेकर पुजारा के टीम इंडिया के सफर तक की तमाम निजी कहानियां इसमें दर्ज हैं। पूजा कहती हैं, “ये तुम्हारी जर्नी ज़रूर है, लेकिन मैं वो हूं जिसने इसे नॉन-स्ट्राइकर एंड से देखा है।”

103 टेस्ट मैच और फिर कमेंट्री बॉक्स की नई भूमिका

Cheteshwar Pujara, Puja Pujara, The Diary of a Cricketer's Wife, Pujara Wife Book, Cricket Biography, Indian Cricketer Books, HarperCollins India, Cheteshwar Pujara Memoir, Cricket Memoir, Pujara News 2025, IPL 2025 News, Cricketer Wife Book, Indian Cricket Stories
Cheteshwar Pujara/Getty Images

चेतेश्वर पूजारा ने 2010 से 2023 तक भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 19 शतक और 3 दोहरे शतक जमाए। लेकिन 2023 की WTC फाइनल के बाद से उन्हें टीम इंडिया से बाहर रखा गया है। अब पुजारा कमेंट्री के ज़रिए क्रिकेट से जुड़ाव बनाए हुए हैं और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उनका एनालिसिस खूब पसंद किया जा रहा है।

2021 में CSK के साथ आईपीएल खिताब, अब एक नई इनिंग किताब के रूप में

आईपीएल 2021 में पुजारा चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे और उस साल टीम ने खिताब भी जीता था। अब 2025 में, हार्पर कॉलिन्स (Harper Collins) के साथ मिलकर पूजा ने पुजारा की ज़िंदगी के ऐसे पहलुओं पर फोकस किया है, जो कभी मैदान में दिखाई नहीं देते, जैसे एक खिलाड़ी की मानसिक स्थिति, फॉर्म में गिरावट, वापसी की उम्मीदें और एक पत्नी का उन पर पूर्ण विश्वास और प्यार।

इंस्टाग्राम वीडियो के ज़रिए हुआ लॉन्च

पूजारा और पूजा ने इस किताब को एक इमोशनल इंस्टाग्राम वीडियो के ज़रिए लॉन्च किया। वीडियो में पुजारा कहते हैं, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं इस किताब को लॉन्च करने के लिए।” वहीं Puja ने कहा कि, “मैंने इसे नॉन-स्ट्राइकर एंड से देखा है… मुझे लगता है कि इस कहानी में हर किसी के लिए कुछ न कुछ ज़रूर है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version