Friday, February 13

IPL 2025, RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 में आज 18 अप्रैल को 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। आईपीएल 2025 के सीजन में अभी तक आरसीबी की टीम को 4 मैच में जीत मिली है और 2 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। जबकि पंजाब किंग्स की टीम को अभी तक 4 मैचों में ही जीत मिली है और 2 मैचों में उनको भी हार का सामना करना पड़ा है। आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट और अन्य जरुरी आंकड़ों को भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि इस मैदान की बाउंड्री काफी छोटी है। जिसके चले हुए यहां पर सदा ही एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है।

M Chinnaswamy Stadium
M Chinnaswamy Stadium

तभी तो यहां पर सभी तेज गेंदबाजों को विकेट लेने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं आईपीएल के मैचों में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है। इसके अलावा यहां पर सभी स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 18 अप्रैल को बेंगलुरु में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं आज यहां पर मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

एम चिन्नास्वामी में IPL से जुड़े कुछ खास आंकड़ें :-

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के 97 मैच खेले जा चुके हैं। इसके चलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को इनमें से 41 मैचों में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 52 मैचों में जीत मिली है।

Virat Kohli And Rcb Team
Virat Kohli And Rcb Team/Getty Images

वहीं इस दौरान यहां पर 4 मैच बेनतीजा भी रहे हैं। इस मैदान पर उच्चतम स्कोर SRH (287/3 बनाम RCB, 2024) के नाम दर्ज है। जबकि यहां पर न्यूनतम स्कोर RCB (82 बनाम KKR, 2008) के नाम ही दर्ज है। इसके अलावा यहां पर सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी क्रिस गेल (175* रन बनाम पुणे वारियर्स, 2013) ने खेली हैं।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े :-

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी तक आरसीबी की टीम ने आईपीएल के 93 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको यहां पर 43 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान 45 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस बीच उनका एक मैच यहां टाई रहा है और 4 मैचों का कोई भी नतीजा नहीं निकला है।

Punjab Kings
Punjab Kings

जबकि दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक यहां पर 13 मैच खेले हैं। इनमें से उनको 5 मैचों में जीत मिली है और 8 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन अभी तक आईपीएल 2025 के सीजन में आरसीबी की टीम अपने घरेलु मैदान पर एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। वह यहां पर अपनी पहली जीत तलाश रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version