Thursday, June 18

IPL 2025, RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 में आज 18 अप्रैल को 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। आईपीएल 2025 के सीजन में अभी तक आरसीबी की टीम को 4 मैच में जीत मिली है और 2 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। जबकि पंजाब किंग्स की टीम को अभी तक 4 मैचों में ही जीत मिली है और 2 मैचों में उनको भी हार का सामना करना पड़ा है। आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच से पहले दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है वो भी जान लेते हैं।

दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आईपीएल में खेलते हुए अभी तक इन दोनों टीमों के बीच लगभग बराबरी का मुकाबला रहा है। आईपीएल में अभी तक ये दोनों टीमें 33 मैचों में एक-दूसरे के सामने आई हैं। इनमें खेलते हुए अभी तक आरसीबी की टीम को 16 मैचों में जीत मिली है, जबकि इस दौरान 17 मैचों में पंजाब की टीम को जीत हासिल हुई है।

Punjab Kings
Punjab Kings

वहीं पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों को RCB ने जीता था। उस समय पहले मैच को आरसीबी ने 60 रन से और दूसरे मैच को 4 विकेट से जीत मिली थी।

RCB के इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक पंजाब की टीम के खिलाफ खेली अपनी 32 पारियों में 133.77 की स्ट्राइक रेट से 1,030 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108 रन रहा है।

Virat Kohli
Virat Kohli

जबकि अन्य बल्लेबाज रजत पाटीदार ने भी पंजाब के खिलाफ खेली 4 पारियों में 32.50 की बल्लेबाजी औसत और 141.30 की स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 55 रन रहा है। वहीं इस टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब के खिलाफ खेले 21 मैच में 8.55 की इकॉनमी से 29 विकेट लिए हैं।

PBKS के इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आरसीबी की टीम के खिलाफ खेली अपनी 14 पारियों में 30.23 की औसत और 124.37 की स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन रहा है।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

जबकि उनके अन्य बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भी आरसीबी के खिलाफ खेली 9 पारियों में 127.16 की स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 43 रन रहा है। वहीं पंजाब की गेंदबाजी में उनके स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने आरसीबी के खिलाफ खेली 7 पारियों में 37.50 की गेंदबाजी औसत के साथ 6 विकेट लिए हैं।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े :-

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी तक आरसीबी की टीम ने आईपीएल के 93 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको यहां पर 43 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान 45 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस बीच उनका एक मैच यहां टाई रहा है और 4 मैचों का कोई भी नतीजा नहीं निकला है।

 

Krunal Pandya and Rajat Patidar of Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025
Krunal Pandya and Rajat Patidar of Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025

जबकि दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक यहां पर 13 मैच खेले हैं। इनमें से उनको 5 मैचों में जीत मिली है और 8 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन अभी तक आईपीएल 2025 के सीजन में आरसीबी की टीम अपने घरेलु मैदान पर एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। वह यहां पर अपनी पहली जीत तलाश रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version