IPL 2025, RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 में आज 18 अप्रैल को 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। आईपीएल 2025 के सीजन में अभी तक आरसीबी की टीम को 4 मैच में जीत मिली है और 2 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। जबकि पंजाब किंग्स की टीम को अभी तक 4 मैचों में ही जीत मिली है और 2 मैचों में उनको भी हार का सामना करना पड़ा है। आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी बातें भी जान लेते हैं।

दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आईपीएल में खेलते हुए अभी तक इन दोनों टीमों के बीच लगभग बराबरी का मुकाबला रहा है। आईपीएल में अभी तक ये दोनों टीमें 33 मैचों में एक-दूसरे के सामने आई हैं। इनमें खेलते हुए अभी तक आरसीबी की टीम को 16 मैचों में जीत मिली है, जबकि इस दौरान 17 मैचों में पंजाब की टीम को जीत हासिल हुई है।

Punjab Kings
Punjab Kings

वहीं पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों को RCB ने जीता था। उस समय पहले मैच को आरसीबी ने 60 रन से और दूसरे मैच को 4 विकेट से जीत मिली थी।

आज इस तरह की हो सकती है RCB की टीम :-

आरसीबी की टीम को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ जीत मिली थी। लेकिन अब उनको अपने घरेलु मैदान बेंगलुरु में आज मैच खेलना है। क्यूंकि इस संस्करण में आरसीबी की टीम अभी तक यहां पर एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इस समय आरसीबी के बल्लेबाज फिल सॉल्ट और विराट कोहली अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। तभी तो उनसे आज अच्छी पारी की उम्मीद होगी।

KKR vs RCB, IPL 2025
KKR vs RCB, IPL 2025/Getty Images

RCB की संभावित टीम : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल।

ये हो सकते हैं आज RCB के इम्पेक्ट प्लेयर :- रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल और स्वप्निल सिंह।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS की टीम :-

पंजाब किंग्स की टीम को भी अपने पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। तभी तो वह अपनी इस जीत के सिलसिले को आज भी जारी रखने की कोशिश करेगी। लेकिन अभी तक इस टीम के बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए हैं। लेकिन आज के मैच में पंजाब की टीम को अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।

Punjab Kings
Punjab Kings

PBKS की संभावित टीम : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को येंसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और युजवेंद्र चहल।

ये हो सकते हैं आज PBKS के इम्पेक्ट प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैश्यक और हरप्रीत बरार।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने पिछले 10 मुकाबलों में 156.29 की स्ट्राइक रेट से 447 रन बनाए हैं। जबकि उनके अन्य बल्लेबाज रजत पाटीदार ने भी अपने पिछले 10 मैच में 171.16 की स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इसके अलावा पंजाब के बल्लेबाज प्रभसिमरन ने भी अपने पिछले 10 मैच में 158.62 की स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए हैं। वहीं आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने अपने पिछले 10 मैच में 12 विकेट लिए हैं। जबकि उनके अन्य गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी पिछले 6 मैच में 9 विकेट लिए हैं। इसके अलावा पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी अपने पिछले 10 मैच में 14 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : फिल सॉल्ट।

बल्लेबाज : विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रजत पाटीदार और प्रियांश आर्य।

ऑलराउंडर : ग्लेन मैक्सवेल और मार्को यानसन।

गेंदबाज : भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

आईपीएल 2025 में आज 18 अप्रैल को RCB और PBKS के बीच होने वाला यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version