Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 25 वां मैच आज शुक्रवार, 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात की टीम को लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के खिलाफ 7 विकेट से जीत मिली थी।

जबकि केकेआर की टीम को अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 32 रन से हार मिली थी। लेकिन आज इस मैच में केकेआर की टीम अपना जीत का खाता जरूर खोलना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

KKR टीम के खिलाफ अभी तक GT का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 5 ही मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक गुजरात टाइटंस की टीम को कुल 3 मैच में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ केकेआर की टीम को इस बीच केवल 1 ही मैच में जीत हासिल हुई है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

वहीं इन दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 मैच खेला गया था। तब उस मैच को गुजरात की टीम ने 39 रनों से जीत लिया था।

आज इस तरह की हो सकती है KKR की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में केकेआर टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ था। क्यूंकि उनके सलामी बल्लेबाज फिन एलेन उस मैच में केवल 1 ही रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन आज के इस मैच में उनसे टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

KKR की संभावित एकादश : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और माथीशा पथिराना।

KKR के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है GT की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में गुजरात के बल्लेबाज शुभमन गिल और जोस बटलर ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। जबकि उस मैच में उनके सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन नहीं चल पाए थे। तब वह केवल 15 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। लेकिन आज के इस मैच में उनसे टीम को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।

कैसा रहने वाला है आज अहमदाबाद की पिच का मिजाज :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

Narendra Modi Stadium Pitch Report
Narendra Modi Stadium Pitch Report

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।

कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है।इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन ने पिछले 9 मैचों में 53.25 की औसत से 426 रन बनाए हैं। जबकि साईं सुदर्शन के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 416 रन आए हैं। इसके अलावा केकेआर के बल्लेबाज रघुवंशी ने पिछले 10 मैच में 142.5 की स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए हैं।

Shubman Gill
Shubman Gill

वहीं गेंदबाजी में गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले 10 मैच में 9.18 की इकॉनमी से 18 विकेट लिए हैं। जबकि केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने पिछले 9 मैचों में 7.54 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version