Tuesday, August 19

GT vs MI: आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की पारी का अंत अराजकता में हुआ। जब टीम 220+ के स्कोर की ओर बढ़ रही थी, तभी अचानक विकेटों की झड़ी लग गई। राहुल तेवतिया बिना गेंद खेले रनआउट हो गए, और इस पूरे ड्रामे के सूत्रधार थे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या। आइए नजर डालते हैं मुंबई इंडियंस के खिलाफ ‘डायमंड डक’ पर कैसे आउट हुए राहुल तेवतिया। 

तेवतिया का ‘डायमंड डक’, जब गलतफहमी पड़ गई भारी

IPL 2025, Hardik Pandya Run Out Rahul Tewatia
IPL 2025, Hardik Pandya Run Out Rahul Tewatia/Getty Images

आखिरी दो ओवरों में गुजरात टाइटंस ने अपने फिनिशर राहुल तेवतिया को क्रीज पर भेजा, जो अपनी आखिरी ओवरों की धमाकेदार बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार कहानी अलग थी। 19वें ओवर की पहली गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड ने गेंद को सीधा मिड-ऑफ की तरफ मारा।

दूसरी ओर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े तेवतिया तुरंत दौड़ पड़े लेकिन रदरफोर्ड रन लेने के मूड में नहीं थे। जब तक तेवतिया ने गलती सुधारी और वापस लौटने की कोशिश की लेकिन तब तक हार्दिक पंड्या की बुलेट थ्रो उन्हें पवेलियन भेज चुकी थी। बिना गेंद खेले आउट होने वाले तेवतिया ‘डायमंड डक’ का शिकार हो गए।

मुंबई को मिला 197 रनों का लक्ष्य 

GT vs MI, IPL 2025
GT vs MI, IPL 2025/Getty Images

आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196/8 का स्कोर खड़ा किया। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की शानदार पारियों ने टीम को एक मजबूत स्थिति में ला दिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था

मुंबई इंडियंस की राह आसान या मुश्किल?

अब MI को जीत के लिए 197 रन बनाने हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच अच्छी दिख रही है और ओस के कारण बाद में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। GT को अगर ये मैच जीतना है तो शुरुआती विकेट जल्दी चटकाने होंगे और अपने गेंदबाजों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करनी होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या गुजरात की गेंदबाजी MI के धाकड़ बल्लेबाजों को रोकने में कामयाब होती है। 

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version