मुंबई इंडियंस ने जब से हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था, तब उन्हें टीम का भविष्य के कप्तान के नज़रिए से देखा जा रहा है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि हार्दिक लंबे समय तक टीम को लीड कर सकते हैं।
लेकिन अब हालात कुछ अलग नजर आ रही हैं। कप्तान के तौर पर हार्दिक का प्रदर्शन का काफी निरासाजनक रहा है। 2024 और 2025 में टीम खिताब नहीं जीत सकी, साथ ही IPL 2026 में भी मुंबई का प्रदर्शन काफी निम्न स्तर का रहा है। लगातार तीन खराब सीजन के बाद अब टीम नए कप्तान के बारे में सोच सकती है। हार्दिक को कप्तानी से हटाया जाता है, तो ऐसे में तीन भारतीय खिलाड़ी जो उनकी जगह के प्रबल दावेदार के तौर पर सामने आ सकते हैं।
ये 3 खिलाड़ी कप्तानी में बन सकते हैं हार्दिक पांड्या का विकल्प
3. जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह को विश्व क्रिकेट में पहचान दिलाने में आईपीएल की बड़ी भूमिका रही है। वह पिछले 14 सालों से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते आ रहे हैं साथ ही अपनी शानदार गेंदबाज़ी से दुनिया भर में नाम कमा चुके हैं।
कप्तानी की झलक भी वह पहले दिखा चुके हैं। 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उन्होंने टीम इंडिया की कमान संभाली थी, जहां पर्थ टेस्ट में भारत ने 295 रनों से शानदार जीत हांसिल की थी।
हालांकि, उन्होंने अब तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं की है, लेकिन बुमराह यह साबित कर चुके हैं कि उन्हें खेल को कैसे कंट्रोल करना है। ऐसे में वह भविष्य में एक बेहतरीन कप्तान भी साबित हो सकते हैं।
2. सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव कभी मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान नहीं रहे, लेकिन उन्हें 3 मैचों में टीम की कमान संभालने का मौका मिला है। भले ही उनकी व्यक्तिगत फॉर्म हमेशा शानदार न रही हो, लेकिन कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है।
इसी साल उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया, जिससे उनकी लीडरशिप क्वालिटी साफ झलकती है।
हालांकि, 35 साल की उम्र को देखते हुए वे मुंबई के लॉन्ग-टर्म प्लान में पूरी तरह फिट नहीं बैठते। ऐसे में यह संभव है कि उन्हें कुछ समय के लिए कप्तानी दी जाए। ताकि वे युवा खिलाड़ियों को लीडरशिप के लिए तैयार कर सकें।
1. रोहित शर्मा
रोहित पहले ही MI को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं। उनके पास अनुभव और लीडरशिप दोनों हैं। अगर टीम फिर से स्थिरता चाहती है, तो रोहित एक सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं।
हिटमैन के कप्तानी टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्राफी और टी20 वर्ल्ड का ख़िताब भी जीता था, आईपीएल के साथ- साथ रोहित के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम को लीड करना का अच अनुभव है। ऐसे में अगर रोहित को कप्तानी सौपीं जाती हैं तो टीम वापसी कर सकती है।







