Hardik Pandya: इस बार आईपीएल 2025 के सीजन में क्या हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रहेंगे। इस बात का जवाब हर कोई जानना चाहता है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे या नहीं इस पर उनकी फ्रेंचाइजी कोई बड़ा फैसला ले सकती है। अब सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि मुंबई को वापस रोहित शर्मा को ही कप्तानी सौंप देनी चाहिए। लेकिन मुंबई की तरफ से इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
कप्तानी से हट सकते है Hardik Pandya :-
पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम की कमान सौंप दी थी। लेकिन उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम पूरी तरह से बिखर गई थी। तभी तो अंक तालिका में भी वह आखिरी स्थान पर रही थी। इसके अलावा मुंबई के पूरे ड्रेसिंग रूम का माहौल ही खराब हो गया था।

उस समय यह खबर सामने आई थी कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कप्तान बनाकर लौटने के बाद से ही मुंबई इंडियंस की टीम दो गुटों में बंट गई थी। तभी तो अब टीम की मालकिन नीता अंबानी अपनी गलती को सुधारना चाहेंगी। जिससे मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से अपनी टीम के अच्छे प्रदर्शन के साथ मैदान पर वापसी कर सके।
मुंबई के पास कई कैप्टेंसी ऑप्शन हैं उपलब्ध :-
इस बार के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा। इस सवाल का जवाब हर कोई फैंस जानना चाहता है। क्यूंकि इस बार के सीजन के लिए रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ये तीनों खिलाड़ी भी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अलावा कप्तानी की रेस में है।

वहीं पिछले कुछ दिनों एक खबर सामने आई थी कि यह फ्रेंचाइजी रोहित के पास वापस लौटने के बारे में सोच रही है। लेकिन इस बार सूर्यकुमार यादव इस सीजन बतौर कप्तान ही खेलना चाहेंगे। क्यूंकि कई टीमों से उनके पास कप्तानी के ऑफर आ रहे है। तभी तो अगर मुंबई की टीम उनको रिटेन करते हुए बरकरार रखना चाहती है तो उनको हर हाल में सूर्यकुमार को कप्तानी देनी होगी।
31 अक्टूबर तक आ जाएगा फैसला :-
इस बार आईपीएल 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम को कप्तान के अलावा अपनी रिटेंशन लिस्ट तैयार करने में भी काफी कठिनाई होगी। क्यूंकि इस टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी है। जिससे इस फ्रेंचाइजी के लिए 6 प्लेयर्स को चुनना आसान नहीं होने वाला है।

इसके अलावा उनकी सबसे बड़ी टेंशन तो इस बात की भी होगी कि इस बार फर्स्ट रिटेंशन के तौर पर किसे चुना जाए। क्यूंकि इस बार जिस खिलाड़ी को फर्स्ट रिटेंशन के तौर पर चुना जाएगा। तो तब यह कहा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस की टीम का आईपीएल 2025 के सीजन का अगला कप्तान वही खिलाड़ी होगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








