पंजाब किंग्स के लिए IPL 2026 के प्लेऑफ की राह अभी भी खुली हुई है।

IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब चौथे और आखिरी स्थान के लिए पंजाब किंग्स (PBKS), राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में IPL 2026 की शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने अपने शुरुआती सात मैचों में से छह में जीत हासिल की थी, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था। हालांकि, इसके बाद उनकी लय पूरी तरह बिगड़ गई और वह लगातार छह मुकाबले हार गए। अब वह अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उतरेंगे।

ये है पंजाब किंग्स के IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का मौजूदा समीकरण

पंजाब किंग्स आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराए

पंजाब किंग्स अगर लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने में सफल रहती है, तो वह अंक तालिका में 15 अंकों तक पहुंच जाएगी। फिलहाल उनके पास 13 अंक हैं, इसीलिए उनके लिए सिर्फ जीत हासिल करना ही काफी नहीं होगा।

PBKS को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। अगर राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो उसके के 16 अंक हो जाएंगे और वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। ऐसे में पंजाब किंग्स बाहर हो जाएगी।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपना आखिरी मैच हारें

अगर राजस्थान रॉयल्स अपने अंतिम मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार जाती है, तो पंजाब किंग्स की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। इसके बाद PBKS चाहेगी कि दिल्ली कैपिटल्स आखिरी लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दे।

ऐसा होने पर KKR और DC दोनों ही पंजाब किंग्स से नीचे रह जाएंगे और PBKS प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी। यानी अगर ये तीनों रिजल्ट पंजाब के पक्ष में आते हैं, तो श्रेयस अय्यर की टीम IPL 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version