IPL Record: आईपीएल 2026 सीजन के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केवल 15 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया था। वहीं उनकी इस विस्फोटक पारी के चलते हुए आरआर की टीम ने गुवाहाटी में 128 रनों के छोटे से लक्ष्य को केवल 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। इसके अलावा आइए आईपीएल के इतिहास में आरआर टीम के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

3. वैभव सूर्यवंशी – 17 गेंद बनाम GT : साल 2025 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स टीम के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने पिछले आईपीएल सीजन 2025 में जयपुर में खेलते हुए गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ केवल 17 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया था। इसके अलावा यह उनका आईपीएल में डेब्यू सीजन भी था। वहीं तब इस मैच में उन्होंने केवल 35 गेंदों में ही शानदार शतक लगा दिया था।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

इसके अलावा यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी था। वहीं इस मैच में उन्होंने 38 गेंदों में 101 रन बनाए थे। तब उनकी इस शानदार पारी में 7 चौके, 11 छक्के भी आए थे। इसके अलावा यह आईपीएल में किसी भारतीय का सबसे तेज शतक भी है।

2. वैभव सूर्यवंशी – 15 गेंद बनाम CSK : साल 2026 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भी राजस्थान रॉयल्स टीम के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का ही नाम आता है। उनकी यह शानदार पारी इस मौजूदा सीजन के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ आई थी। इस मैच में उन्होंने केवल 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल के साथ 75 रन की ओपनिंग साझेदारी भी की थी।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

वहीं इस मैच में उन्होंने केवल 15 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसके बाद वह 17 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के भी आए थे। इसके अलावा इस मैच में उनकी इस विस्फोटक पारी के चलते हुए उनकी टीम ने केवल 12.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया था।

1. यशस्वी जायसवाल – 13 गेंद बनाम KKR : साल 2023 :-

इस सूची में पहले पायदान पर राजस्थान रॉयल्स टीम के एक और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 के आईपीएल सीजन में कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 3 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

इसके अलावा यह आईपीएल के इतिहास का अभी तक का सबसे तेज अर्धशतक भी है। वहीं इस मैच में उन्होंने नाबाद रहते हुए 47 गेंदों में 98 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 13 चौके, 5 छक्के भी आए थे। जबकि इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 208.51 की रही थी। इसके अलावा इस मैच में आरआर की टीम ने 150 रन के लक्ष्य को केवल 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version