Saturday, June 20

IPL Record: आईपीएल 2026 सीजन के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर 14 साल बाद किसी IPL सीजन के अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है। वहीं इस मैच में खेलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 221 रनों के बड़े लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया था।

इस मैच में मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने 148 रनों की शानदार ओपनिंग साझेदारी की थी। वहीं उनकी इस साझेदारी ने टीम की जीत में तब अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में इन दोनों ने शानदार तेज अर्धशतक भी लगाए थे। आइए ऐसे में आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से की गई सबसे बड़ी साझेदारियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. रोहित-गिब्स : 167 बनाम KKR : साल 2012 :-

आईपीएल 2012 में मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और हर्शल गिब्स ने केकेआर टीम के खिलाफ खेलते हुए 167 रन की नाबाद साझेदारी की थी। तब इस मैच में इन दोनों ने यह बड़ी साझेदारी दूसरे विकेट के लिए की थी। वहीं उस समय यह मैच ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला गया था।

Rohit Sharma and Herschelle Gibbs
Rohit Sharma and Herschelle Gibbs

तब इस मैच में रोहित शर्मा ने 60 गेंदों में नाबाद रहते हुए 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं तब उनकी इस पारी में 12 चौके और 5 छक्के भी आए थे। जबकि दसूरी तरफ गिब्स ने भी अंत तक नाबाद रहते हुए 58 गेंद में 66 रन बनाए थे। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। इसके बाद उस मैच को मुंबई ने 27 रन से जीत लिया था।

2. तेंदुलकर-स्मिथ: 163 बनाम RR : साल 2012 :-

आईपीएल 2012 के सीजन में ही मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ड्वेन स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 63 रन की नाबाद ओपनिंग साझेदारी की थी। वहीं तब यह मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया था। इसके अलावा इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम ने बिना विकेट खोए 163 रन का लक्ष्य केवल 18 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

Sachin Tendulkar and Dwayne Smith
Sachin Tendulkar and Dwayne Smith

वहीं इस मैच में तेंदुलकर ने नाबाद रहते हुए 51 गेंद पर 58 रन बनाए थे। जबकि अन्य बल्लेबाज स्मिथ ने भी 58 गेंदों में नाबाद रहते हुए 87 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा यह मुंबई इंडियंस की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी है।

3. रोहित-रिकेल्टन: 148 बनाम KKR : साल 2026 :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियन के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि आईपीएल 2026 सीजन के दूसरे मैच में खेलते हुए रोहित (78 रन) और रिकेल्टन (81 रन) ने केकेआर टीम के खिलाफ 148 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी।

Rohit Sharma and Riyan Rickelton
Rohit Sharma and Riyan Rickelton

वहीं इस मैच में उनकी यह साझेदारी केवल पहले विकेट के लिए केवल 71 गेंदों पर आई थी। वहीं इस मैच में इन दोनों की शानदार शुरुआत की बदौलत मुंबई ने 221 रन के लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया था। वहीं यह IPL इतिहास में MI का सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य भी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version