Thursday, February 19

IPL 2025, LSG vs GT:- आईपीएल 2025 में आज 12 अप्रैल को 26 वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है। वहीं अभी तक शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम ने अपने पिछले 4 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी में भी LSG ने अभी तक कुल 3 मैच जीते हैं। आज इन दोनों के बीच यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए मैच से पहले दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कैसा है वो भी जान लेते हैं।

GT का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक गुजरात टाइटंस की टीम और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से गुजरात की टीम को 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि इस दौरान लखनऊ की टीम को केवल एक मैच में ही जीत मिली है।

Kagiso Rabada, Gujarat Titans, IPL 2025
Kagiso Rabada, Gujarat Titans, IPL 2025/Getty Images

इससे पहले पिछले आईपीएल सीजन 2024 में इन दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच ही खेला गया था। तब इसको लखनऊ की टीम ने 33 रन से जीत लिया था। इसके अलावा गुजरात का लखनऊ की टीम के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 227 रन है। वहीं लखनऊ की टीम का गुजरात के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 171 रन का ही है।

LSG के इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

लखनऊ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने गुजरात की टीम के खिलाफ खेली अपनी 5 पारियों में 24.33 की बल्लेबजी औसत और 125.86 की स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज कप्तान ऋषभ पंत ने भी गुजरात के खिलाफ खेली 3 पारियों में 147.00 की बल्लेबाजी औसत से 147 रन बनाए हैं।

Gautam Gambhir's IPL 2023 Auction Masterstroke For Nicholas Pooran
Gautam Gambhir’s IPL 2023 Auction Masterstroke For Nicholas Pooran

इसके अलावा उनके गेंदबाज रवि बिश्नोई ने भी गुजरात के खिलाफ 4 पारियों में 112 की औसत के साथ केवल 1 विकेट ही लिया है। तभी तो आज ऐसे में यह टीम अपने प्रदर्शन को सुधारने की पूरी कोशिश करेगी।

GT के इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

गुजरात टाइटंस की टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भी LSG के खिलाफ खेले अपने 5 मैचों में 58.67 की बल्लेबाजी औसत और 139.68 की स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 94 रन का रहा है।

Shubman Gill
Shubman Gill

जबकि अन्य बल्लेबाज जोस बटलर ने भी लखनऊ के खिलाफ खेली 5 पारियों में 20.00 की औसत से 117 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में राशिद खान ने भी लखनऊ के खिलाफ 5 मैचों में 18.25 की गेंदबाजी औसत से 8 विकेट लिए हैं।

इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक LSG की टीम ने कुल 16 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको अभी तक 8 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस दौरान यहां पर एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

Nicholas Pooran, Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants, IPL 2025, Visakhapatnam, March 24, 2025/BCCI
Nicholas Pooran, Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants, IPL 2025, Visakhapatnam, March 24, 2025/BCCI

जबकि लखनऊ का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203 रन रहा है। दूसरी तरफ गुजरात की टीम ने यहां पर कुल 2 ही मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको एक मैच में जीत मिली है, जबकि एक में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा गुजरात की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version