Thursday, February 19

IPL 2025, LSG vs GT:- आईपीएल 2025 में आज 12 अप्रैल को 26 वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है। वहीं अभी तक शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम ने अपने पिछले 4 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी में भी LSG ने अभी तक कुल 3 मैच जीते हैं। आज इन दोनों के बीच यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य जरुरी बातें भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनाई गई है। जिसके चलते हुए यह स्पिनरों को काफी मदद करती है। वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में यहां पर अभी तक 2 मैच खेले गए हैं।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इनमें से 1 पारी में टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार किया है। इसके अलावा यहां पर मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है तो यहां पर स्पिनरों का जलवा देखने को मिलता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 12 अप्रैल को लखनऊ में तेज गर्मी रहने वाली है। इसके चलते हुए आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की भी 20 प्रतिशत संभावना है।

आईपीएल में 16 मैचों की मेजबानी कर चुका है इकाना :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के 16 मैच खेले जा चुके हैं। वहीं यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 8 मैचों में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने भी 7 मैचों में जीत दर्ज की है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

इस बीच एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। जबकि यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी मार्कस स्टोइनिस (89* बनाम MI, 2023) ने खेली है। वहीं यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मार्क वुड (5/14, बनाम DC, 2023) के नाम पर दर्ज है।

इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक LSG की टीम ने कुल 16 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको अभी तक 8 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस दौरान यहां पर एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

Lucknow Supergiants
Lucknow Supergiants

जबकि लखनऊ का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203 रन रहा है। दूसरी तरफ गुजरात की टीम ने यहां पर कुल 2 ही मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको एक मैच में जीत मिली है, जबकि एक में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा गुजरात की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version