Thursday, June 18

IPL 2025, PBKS vs RCB, Qualifier-1: आईपीएल 2025 में आज 29 मई को क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच मैच खेला जाने वाला है। इन दोनों के बीच आज यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम पंजाब किंग्स टीम का घरेलू मैदान भी है। आईपीएल 2025 के सीजन में इस मैदान को पंजाब किंग्स के 4 मैचों के अलावा क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैच की मेजबानी भी मिली है। चलिए मैच से पहले इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य जरुरी आंकड़ों को भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

इस मैदान की पिच को पारंपरिक रूप से मिट्‌टी की जगह रेत से तैयार किया गया है। इसके चलते हुए यहां पर स्पिन गेंदबाजों की तुलना में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। वहीं इस मैदान पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर अवसर मिलते हैं।

Maharaja Yadavindra Singh Stadium
Maharaja Yadavindra Singh Stadium

लेकिन फिर भी बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए अपनी नजरों को थोड़ा जमाना पड़ता है। इसके अलावा अभी तक यहां पर आईपीएल के दौरान कुल 9 मैच खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए यहां पर 3 मैचों में 200 का स्कोर भी पार हुआ है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 29 मई को चंडीगढ़ में तापमान 37 डिग्री (अधिकतम) से 28 डिग्री (न्यूनतम) के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं आज यहां पर मैच रात में शुरू होना है। जिसके चलते खिलाड़ियों को गर्मी से थोड़ी कम परेशानी होगी। लेकिन आज यहां पर बारिश की संभावना नहीं है।

आईपीएल में महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े :-

चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के कुल 9 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को केवल 4 में जीत मिली है।

punjab kings
punjab kings

वहीं इस बीच एक मैच भी यहां पर रद्द हुआ है। इस मैदान पर टीम का उच्चतम स्कोर PBKS (219/6 बनाम CSK, 2025) के नाम दर्ज है। जबकि न्यूनतम स्कोर KKR (95 बनाम PBKS, 2025) के नाम है। इसके अलावा इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 रन रहा है।

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े :-

चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में अभी तक पंजाब किंग्स की टीम ने कुल 9 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेले हुए उनको 3 मैच में जीत और 6 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस मैदान पर पंजाब किंग्स की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 219 रन रहा है।

royal challengers bangalore team
royal challengers bangalore team

इसके अलावा पंजाब किंग्स की तरफ से उनके बल्लेबाज प्रियांश आर्य इस मैदान पर एक शतक भी लगा चुके हैं। तब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ 104 रन की पारी खेली थी। वहीं दूसरी तरफ यहां पर आरसीबी की टीम ने केवल 1 ही मैच खेला है। तब उन्होंने उस मैच को 7 विकेट से जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version