Sunday, February 8

IPL 2025, PBKS vs KKR: आईपीएल 2025 में आज 15 अप्रैल को 31वां मैच पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है। अभी तक इस सीजन में केकेआर की टीम ने 6 में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल किया हुआ है। जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने भी 5 में से 3 मैच जीतकर छठा स्थान हासिल किया हुआ है। आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले इन दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है वो भी जान लेते हैं।

KKR टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों के बीच खेले गए मुकाबलों में अभी तक केकेआर की टीम का पलड़ा ही भारी रहा है। आईपीएल में अभी तक इन दोनों के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए 21 मैचों में केकेआर की टीम को जीत मिली है।

Kolkata Knight Riders team
Kolkata Knight Riders team

जबकि पंजाब किंग्स की टीम को केवल 12 ही मैचों में जीत मिली हैं। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन 2024 में इन दोनों के बीच केवल एक ही मैच खेला गया था। जिसको पंजाब की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था। वहीं केकेआर की टीम के खिलाफ खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम का सर्वोच्च स्कोर 262 रन का रहा है।

PBKS के इन खिलाड़ियों पर रहने वाली है आज नजर :-

पंजाब किंग्स टीम के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर ने केकेआर की टीम के खिलाफ खेले अपने 14 मैचों में 41.45 की बल्लेबाजी औसत और 150.50 की स्ट्राइक रेट से 456 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 93 रनों का रहा है।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

जबकि उनके अन्य बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने भी केकेआर की टीम के खिलाफ खेली 4 पारियों में 197.87 की स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए हैं। वहीं इस टीम की गेंदबाजी में उनके तेज गेंदबज अर्शदीप सिंह ने केकेआर के खिलाफ खेले 9 मैचों में 26.10 की गेंदबाजी औसत से 10 विकेट लिए हैं।

KKR के इन खिलाड़ियों पर भी रहेगी आज नजर :-

केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेले अपने 21 मैचों में 29.71 की बल्लेबाजी औसत और 115.03 की स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए हैं।

Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane

जबकि अन्य बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने भी पंजाब के खिलाफ खेली अपनी 12 पारियों में 38.45 की बल्लेबाजी औसत से 423 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने भी पंजाब की टीम के खिलाफ खेले 15 मैचों में 432 रन बनाने के साथ 15 विकेट भी लिए हैं।

चंडीगढ़ के मैदान में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक 7 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए पंजाब की टीम ने 2 में जीत हासिल की है, जबकि इस दौरान उनको 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ता है।

Punjab Kings
Punjab Kings

इस बीच पंजाब का उच्चतम स्कोर 219 रन का रहा है। वहीं पंजाब की तरफ से यहां पर उनके बल्लेबाज प्रियांश आर्य शतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने चेन्नई की टीम के खिलाफ 104 रनों की पारी खेली थी। जबकि दूसरी तरफ केकेआर की टीम ने अभी तक इस मैदान पर एक भी मैच नहीं खेला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version