Saturday, March 14

IPL 2025, GT vs SRH: आईपीएल 2025 में आज 2 मई को 51वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है। आईपीएल के इस सीजन में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम अभी तक 9 में से 6 मैच जीत चुकी है। जबकि हैदराबाद की टीम अभी तक 9 में से 3 मुकाबलों में ही जीत हासिल कर पाई है। वहीं आज इन दोनों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेल जाएगा। चलिए मैच से पहले दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन वो भी जान लेते हैं।

गुजरात टाइटंस का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए गुजरात टाइटंस ने चार में जीत दर्ज की है, जबकि उनको एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

वहीं इस बीच उनका मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है। जिससे यह साफ पता चलता है कि इन दोनों के बीच खेले गए मैच में अभी तक गुजरात का पलड़ा काफी भारी रहा है। इस समय गुजरात की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में काफी संतुलित नजर आ रही है। लेकिन सनराइजर्स की टीम अभी तक गुजरात के खिलाफ अपनी रणनीति को सही तरीके से अमल में नहीं ला पाई है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी तक गुजरात टाइटंस की टीम ने कुल 20 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 12 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 8 मैचों में हार मिली है। इस टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 233 रन रहा है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

इसके अलावा दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने यहां पर अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको केवल एक मैच में जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद की टीम का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 162 रन रहा है।

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड इस प्रकार है

गुजरात टाइटंस स्क्वाड :- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, दासुन शनाका, शेरफेन रदरफोर्ड, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।

सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वाड :- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, ट्रैविस हेड, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, अथर्व तायडे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन, ईशान मलिंगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version