Monday, March 16

IPL 2025, GT vs SRH: आईपीएल 2025 में आज 2 मई को 51वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है। आईपीएल के इस सीजन में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम अभी तक 9 में से 6 मैच जीत चुकी है। जबकि हैदराबाद की टीम अभी तक 9 में से 3 मुकाबलों में ही जीत हासिल कर पाई है। वहीं आज इन दोनों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेल जाएगा। चलिए मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लाल और काली मिट्‌टी दोनों तरह की मिटटी से बनाया गया है। इस मैदान की लाल मिटटी की पिच ज्यादा उछाल देती है, जिसके चलते हुए बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में आसानी होती है।

Narendra Modi Stadium
Narendra Modi Stadium

इसके अलावा काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल तो सामान्य होता है, लेकिन इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत 170 रन है। लेकिन इस सीजन में देखा जाए तो यहां पर 200 रन के स्कोर कई बार बने हैं। तभी तो आज भी यहां पर काफी रन बरसने वाले हैं।

कैसा रहेगा आज यहां का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 2 मई को अहमदाबाद में अच्छी गर्मी रहने वाली है। जिससे यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं आज यहां पर मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

आईपीएल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के अभी तक कुल 39 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 18 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 मैच जीते हैं।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

वहीं यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। इसके अलावा यहां पर टीम का उच्चतम स्कोर PBKS (243/5 बनाम GT, 2025) और न्यूनतम GT (89, बनाम DC, 2024) के नाम दर्ज है। जबकि यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी शुभमन गिल (129 बनाम MI, 2023) ने खेली थी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी तक गुजरात टाइटंस की टीम ने कुल 20 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 12 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 8 मैचों में हार मिली है। इस टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 233 रन रहा है।

SRH Vs GT match
SRH Vs GT match

इसके अलावा दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने यहां पर अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको केवल एक मैच में जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद की टीम का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 162 रन रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version