IPL 2025, MI vs DC : आईपीएल 2025 में आज 21 मई को 63वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक 12 में से 7 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 12 में से 6 मुकाबले ही जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के लिए आज का यह मैच जीतना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। आइए मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट और जरुरी आंकड़ों को भी जाने लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज मुंबई की पिच :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है। इस मैदान की पिच को लाल मिटटी से बनाया गया है, जिसके चलते हुए यहां पर काफी उछाल मिलता है और गेंद भी बल्ले पर ठीक ढंग से आती है।

Wankhede Stadium
image source via getty images

इसके अलावा यहां पर स्पिन गेंदबाजों को भी विकेट लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। यहां की पिच पर घास नहीं होती है, जिसके चलते हुए तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। तभी तो यहां पर टॉस काफी अहम रहता है। जो भी कप्तान टॉस जीतता है वो पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करता है।

कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज यहां 21 मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा आज यहां पर शाम 7:00 बजे टॉस होना है। आज 21 मई को मुंबई में 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

वानखेड़े स्टेडियम के आईपीएल से जुड़े खास आंकड़े :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के अभी तक कुल 122 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 56 में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 66 मुकाबलों में जीत मिली है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इस मैदान पर टीम का उच्चतम स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है। इसके अलावा यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। जबकि इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने की थी।

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक कुल 91 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 55 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 35 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच उनका एक मैच यहां पर टाई भी रहा है।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

इस मैदान पर मुंबई की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस मैदान पर दिल्ली की टीम ने अभी तक 18 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको केवल 6 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version