Friday, February 13

IPL 2025, RCB vs SRH: आईपीएल 2025 में आज 22 मई को 65 वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइडर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों के बीच आज यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के सीजन में आरसीबी की टीम ने रजत पाटीदार की कप्तानी में 8 मैच जीते हैं। जबकि हैदरबाद की टीम को पैट कमिंस की कप्तानी में केवल 4 ही मैचों में जीत मिली है। वहीं आज के मैच को जीतकर आरसीबी की टीम अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। चलिए मैच से पहले पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज इकाना की पिच :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यह स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद करती है। वहीं मैच के शुरुआत में यहां की पिच तेज गेंदबाजों को भी मदद करती है।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है तो यहां पर स्पिनर का दबदबा देखने को मिलता है। इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों के लिए स्कोर करना आसान काम नहीं है। इसके अलावा इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन रहा है।

कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 23 मई को लखनऊ में गर्मी रहेगी। तभी तो यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज शुक्रवार को लखनऊ में बारिश की भी संभावना है। इसके चलते मैच पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

आईपीएल में ऐसे हैं इकाना स्टेडियम के आंकड़े :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के कुल 20 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 8 में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 11 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।

RCB
RCB

इस दौरान यहां पर एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल सका है। इस मैदान पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी मार्कस स्टोइनिस (89* बनाम MI, 2023) ने खेली है। जबकि इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मार्क वुड (5/14, बनाम DC, 2023) के नाम पर दर्ज है।

इकाना में दोनों टीमों का ऐसा रहा है प्रदर्शन :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केवल 2 ही मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए इस टीम को 1 में जीत और 1 में हार मिली है। इसके अलावा आरसीबी की टीम ने यहां पर केवल 1 ही मैच खेला है। तब उस मैच में उनको जीत मिली थी।

SRH
SRH

वहीं यह मैदान लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का घरेलु मैदान है। इसके अलावा अभी हुए भारत -पाकिस्तान तनाव के कारण IPL कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। तभी तो अब इसके दूसरे शेड्यूल में इकाना स्टेडियम को ये मैच कराने की जिम्मेदारी मिली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version