IPL 2025, RCB vs SRH: आईपीएल 2025 में आज 22 मई को 65 वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइडर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों के बीच आज यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के सीजन में आरसीबी की टीम ने रजत पाटीदार की कप्तानी में 8 मैच जीते हैं। जबकि हैदरबाद की टीम को पैट कमिंस की कप्तानी में केवल 4 ही मैचों में जीत मिली है। वहीं आज के मैच को जीतकर आरसीबी की टीम अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। चलिए मैच से पहले इन दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन वो भी जान लेते हैं।
SRH का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को 11 में जीत मिली है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 13 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।

वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच यह पहला ही मैच है। पिछले आईपीएल सीजन 2024 में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब पहला मैच आरसीबी की टीम ने 35 रनों से जीता था। लेकिन दूसरे मैच को हैदराबाद की टीम ने 25 रनों से जीत लिया था।
इकाना में दोनों टीमों का ऐसा रहा है प्रदर्शन :-
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केवल 2 ही मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए इस टीम को 1 में जीत और 1 में हार मिली है। इसके अलावा आरसीबी की टीम ने यहां पर केवल 1 ही मैच खेला है। तब उस मैच में उनको जीत मिली थी।

वहीं यह मैदान लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का घरेलु मैदान है। इसके अलावा अभी हुए भारत -पाकिस्तान तनाव के कारण IPL कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। तभी तो अब इसके दूसरे शेड्यूल में इकाना स्टेडियम को ये मैच कराने की जिम्मेदारी मिली है।
RCB और SRH दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:-
आरसीबी की संभावित प्लेइंग-11:- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम सेइफर्ट, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एंगिडी, यश दयाल
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11:- पैट कमिंस (कप्तान), अर्थव ताइडे, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, कामिंडू मेंडिस, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







